मनोज तिवारी ने दिल्ली के तमाम एग्जिट पोल को किया खारिज, बोले- मेरा ये ट्वीट संभालकर रखिएगा

नई दिल्ली। दिल्ली में चुनाव समाप्त होने के बाद तमाम एग्जिट पोल के आंकड़े आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार का अनुमान लगा रहे हैं। एक तरफ तमाम एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद हैं तो दूसरी तरफ दिल्ली भाजपा के मुखिया मनोज तिवारी ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने दावा किया है कि तमाम एग्जिट पोल के आंकड़े गलत साबित होंगे। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

भाजपा को मिलेंगी 48 सीट

भाजपा को मिलेंगी 48 सीट

मनोज तिवारी ने ट्वीट करकरे लिखा कि ये सभी एग्जिट पोल होंगे फेल, मेरी ये ट्वीट संभाल के रखिएगा। भाजपा दिल्ली में 48 सीट लेककर सरकार बनाएगी। कृपा ईवीएम को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूढ़ें। बता दें कि आज चुनाव खत्म होने के बाद जो तमाम एग्जिट पोल सामने आए हैं उसमे तकरीबन सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 50 से अधिक सीट दे रहे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी को तकरीबन 10-15 सीटें दे रहे हैं। कांग्रेस की बात करें तो एग्जिट पोल में कांग्रेस अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में तकरीबन विफल ही रही है।

हमें एक मौका मिलना चाहिए: गौतम गंभीर

हमें एक मौका मिलना चाहिए: गौतम गंभीर

शनिवार को मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जो भी वादा किया था उसे पूरा करने में विफल रहे हैं। भाजपा पिछले 20 साल से सत्ता में नहीं है और उसे काम करने का एक मौका मिलना चाहिए क्योंकि हम सच में दिल्ली के लिए काम करना चाहते हैं। बता दें कि आज दिल्ली की सभी 70 सीटों पर चुनाव समाप्त हो चुका है।

 कड़ी सुरक्षा के बीच हुए मतदान

कड़ी सुरक्षा के बीच हुए मतदान

बता दें कि दिल्ली में भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा के खाते में सिर्फ 3 सीटें आई थीं। वहीं कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। बता दें कि दिल्ली में कुल 1.4 करोड़ लोग वोट डालने के लिए अर्ह हैं। प्रदेश में कुल 1,47,86,382 वोटर हैं, जिसमे 81,05,236 पुरुष वोटर हैं, वहीं 66,80,277 महिला वोटर हैं। वहीं 869 थर्ड जेंडर के वोटर हैं। कुल 13571 पोलिंग बूथ 2688 जगहों पर बनाए गए थे। जिसमे से 3141 संवेदनशील पोलिंग बूथ थे, 144 पोलिंग बूथ ज्यादा संवेदनशील थे। 2,04,830 वोटर्स की उम्र 80 वर्ष से अधिक है, जबकि 147 वोटर्स की उम्र 100 वर्ष से अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+