Manoj Tiwari Net Worth: गाड़ी, बंगला, लैविश लाइफ, मनोज तिवारी के पास करोड़ों की संपत्ति, जानें महीनेभर की कमाई

Manoj Tiwari Net Worth: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर 'आपका सांसद कितना अमीर' के सेगमेंट में हम आपको सांसदों की संपत्ति के बारे में बता रहे हैं। इस लेख में हम आपको दिल्ली के उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट के लोकसभा सासंद और अभिनेता मनोज तिवारी की संपत्ति के बारे में जानकारी देंगे।

मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता और गायक हैं। मनोरंजन जगत से राजनीति में आने वाले मनोज तिवारी पर आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भाजपा ने फिर से उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया है।

Manoj Tiwari Net Worth

Manoj Tiwari Political Career: मनोज तिवारी का राजनीतिक सफर

  • 1 फरवरी 1971 को उत्तर प्रदेश में वाराणसी के कबीर चौरा इलाके में जन्मे मनोज तिवारी की गिनती भाजपा के दिग्गज नेताओं में होती है। मनोज तिवारी मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले के एक छोटे से गांव अतरवलिया हैं।
  • मनोज तिवारी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पढ़े हुए हैं। राजनीति की बात करें तो मनोज तिवारी 2009 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। लेकिन उस वक्त योगी आदित्यनाथ से हार गए थे। फिर वह भाजपा में शामिल हो गए थे।
Manoj Tiwari Net Worth
  • मनोज तिवारी 2014 से उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। 2014 में मनोज तिवारी भाजपा की टिकट पर उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से लड़े थे और आप के आनंद कुमार को एक लाख के ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था।
  • मनोज तिवारी को 2016 में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। मनोज तिवारी दिल्ली में भाजपा संगठन के प्रमुख थे जब पार्टी ने 2017 एमसीडी चुनावों में रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी।
  • 2019 के आम चुनावों में भी मनोज तिवारी 3 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीते थे। इस बार भाजपा ने उन्हें उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से तीसरी बार टिकट दिया है।
Manoj Tiwari Net Worth

Manoj Tiwari Assets & Liabilities: मनोज तिवारी की प्रोपर्टी

  • चुनावी हलफनामे के मुताबिक मनोज तिवारी के पास 24 करोड़ 28 लाख रुपये की संपत्ति है।
  • जिसमें 8.5 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 15 करोड़ की अचल संपत्ति है।
  • मनोज तिवारी के पास 1 करोड़ 36 लाख रुपये की देनदारियां हैं।
  • मनोज तिवारी के पास 3 लाख से ज्यादा कैश और अलग-अलग बैंकों में 7 करोड़ से ज्यादा रुपये जमा हैं।
Manoj Tiwari Net Worth
  • मनोज तिवारी के पास एलआईसी या अन्य बीमा पॉलिसियां 9 लाख रुपये से ज्यादा की है।
  • मनोज तिवारी के पास मर्सिडीज बेंज, ऑडी क्यू7, टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटा इनोवा और होंडा सिटी जैसी महंगी महंगी गाड़ियां हैं।
  • मनोज तिवारी के पास 4 लाख रुपये से ज्यादा के गहने हैं। मनोज तिवारी के मुंबई और यूपी में आलिशान घर भी है।
  • मनोज तिवारी की कमाई का सबसे बड़ो सोर्स एक्टिंग और सिंगिंग है। वो एक शो करने का लाखों में चार्ज करते हैं।
  • मनोज तिवारी की सालाना कमाई 2 करोड़ रुपये है। वहीं एक महीने में वह 15 से 20 लाख कमाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+