रक्षा मंत्री पर्रिकर ने दाखिल किया राज्यसभा नामांकन

लखनऊ। कैबिनेट में मंत्री बने पर्रिकर आज यूपी से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सांसद बनेंगे। गौरतलब है कि केंद्रीय कैबिनेट यानी केंद्र सरकार के मंत्रीमंडल में मंत्री बनने की योग्यता पर खरा उतरने के लिए संसद की सदस्यता होनी जरूरी होती है। जानकारी के मुताबिक पर्रिकर दिन में ग्यारह बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

manohar-parrikar

पर्रिकर रविवार शाम को केंद्र सरकार के मंत्री मंडल में मंत्री बने राजीव प्रताप रूडी के साथ दिल्ली से अमौसी हवाई अड्‍डा पहुंचे। जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पर्रिकर ने कहा कि उत्तर प्रदेश से राज्यसभा जाने का अवसर पाकर वह स्वंय को भाग्यसाली महसूस कर रहे हैं।

मोदी जो कहेंगे मैं वो करूंगा

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो भी जिम्मेदारी देंगे उसको वह पूरी क्षमता के साथ पूरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी स्वच्छता अभियान के बारे में उन्होंने कहा कि स्वच्छता के इस अभियान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि राज्यसभा के नामांकन की आज अंतिम तिथि है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+