मनोहर पार्रिकर होंगे देश के अगले रक्षामंत्री!
नई दिल्ली। साफ सुधरी छवि और कुशल प्रशासक के रूप में जाने वाले गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर देश के अगले रक्षा मंत्री हो सकते हैं। सूत्रो की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा से पहले मनोहर पर्रिकर के नाम का ऐलान कर सकते हैं। कयास लगाये जा रहे है कि मोदी कुछ ही दिनों के भीतर अपने कैबिनेट का विस्तार करने वाले हैं जिसमें मनोहर पर्रिकर के नाम की चर्चा सबसे जोरो पर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट का विस्तार 9 से 11 नवंबर के बीच आस्ट्रेलिया की यात्रा से पहले कर सकते हैं। माना जा रहा है कि मोदी गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को रक्षा मंत्री के रूप में कैबिनेट में शामिल करना चाहते हैं। वहीं कई अन्य नामों को भी कैबिनेट में शामिल करने की चर्चा जोरो पर है। इसमें जयंत सिन्हा, हंसराज अहीर के नाम सबसे आगे हैं। इशके साथ ही राजस्थान के साथ उन राज्यों के सांसदों को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है जिनकी नुमाइंदगी मंत्रिमंड़ल में कम है।
सूत्रों की माने तो 10 से 14 नये चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। वहीं कुछ राज्य मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री का भी दर्जा मिलने की संभावना है। जिनमें निर्मला सीतारमण और प्रकाश जावड़ेकर के नाम सबसे उपर हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 से 8 नवंबर को वाराणसी में रहेंगे जबकि 12 नवंबर को वह ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लिए रवाना हो जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications