रक्षा मंत्री पर्रिकर के पास 3.5 करोड़ रूपये की संपत्ति
नयी दिल्ली। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर अपनी सादगी भरी जीवन शैली के लिए मशहूर है। उनकी सादगी लोगों को उनके करीब लाती है। गोवा की गद्दी छोड़कर देश की रक्षा का बागडोर संभाल रहे हैं। उन्हें देस का रक्षा मंत्रायल सौंपा गया है। पार्रिकर भले ही सादा जीवन जीते हो, लेकिन उनके पास करोड़ों क संपत्ति है।

जी हां देश के नये रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ‘करोड़पति' हैं। उनके पास 3.5 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति है जबकि उनकी देनदारी 36.31 लाख रूपये है। राज्यसभा का नामांकन भरते वक्त पार्रिकर ने अपनी सपंत्ति का खुलासा किया। जिसमें उनके पास चल संपत्तियों में 75 हजार रूपये नकद और 32,769 रूपये बैंक खाते में हैं। जबकि अलग-अलग कंपनियों के 23 लाख 81 हजार 26 रूपये के शेयर हैं और 58 लाख रूपये की बीमा पालिसी है।
इसके अलावा उनके पास 6 लाख रूपये से अधिक के आभूषण हैं जबकि अन्य संपत्ति 1.02 करोड़ रूपए की है। इन सब के अलावा पर्रिकर के पास 3 कारें हैं लेकिन उनका मूल्य 6.5 लाख रूपये से अधिक नहीं है। नामाकंन पत्र के मुताबिक पर्रिकर ने 2012-13 के दौरान अपनी आय 9 लाख 55 हजार 916 रूपये बताई है।












Click it and Unblock the Notifications