जॉन कैरी ने दी पाक को क्लीन चिट तो पार्रिकर ने दिया जवाब
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने सोमवार को अमेरिका के विदेश सचिव जॉन कैरी के उस बयान पर कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की तारीफ की थी। पार्रिकर ने कैरी की बात के संदर्भ में सिर्फ इतना ही कहा कि आतंकवाद चाहे किसी भी सूरत में हो, बुरा ही होता है।

जॉन कैरी ने पाक और पाक सरकार की तारीफ की थी और कहा था कि वह लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों पर लगाम लगाने में सफलता हासिल की है। कैरी इसी माह पाक की यात्रा पर जाने वाले हैं और खासबात है कि उनका यह दौरा राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारतीय दौरे से पहले होने वाला है।
जब मनोहर पार्रिकर से जब इस बाबत सवाल पूछा गया तो उनका जवाब था कि आतंकवाद को न तो भारत में बढ़ावा मिलता है और न ही भारत में उसके लिए कोई जगह है। पार्रिकर के मुताबिक वह 'गुड' और 'बैड' टेररिज्म की बहस में नहीं पड़ना चाहते हैं लेकिन आतंकवाद हर हाल में बुरा होता है।












Click it and Unblock the Notifications