केजरीवाल से खट्टर बोले दिल्ली में हूं, बताइए कहां मिलना है
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंद सिंह ने अजीब आदमी बताया था, लेकिन अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनकी आलोचना की है। उन्होंने केजरीवाल पर प्रदूषण को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है, उन्होंने केजरीवाल को सुझाव दिया है कि वह वोट बैंक की राजनीति से उपर उठें। अरवविंद केजरीवाल ने दिल्ली में प्रदूषण के लिए पंजाब और हरियाणा के किसानों द्वारा जलाई जाने वाली फसल को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्री को उन्होंने पत्र लिखा था ताकि वह मिलकर इसका समाधान निकाले, लेकिन अभी तक मुलाकात करने के लिए भी समय नहीं दिया।

बताइए कहां मिलना है
केजरीवाल के आरोप का जवाब देते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मैं सोमवार और मंगलवार को दिल्ली में रहुंगा, आपकी ओर से बैठक को लेकर किसी तरह का जवाब नहीं आया है, उन्होंने साथ ही यह भी पूछा है कि दिल्ली में 40 हजार किसान हैं आप उनका क्या कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में प्रदूषण काफी भयावह स्थिति में पहुंच गया था, जिसकी वजह से कार पार्किंग की कीमतों में चार गुने की बढ़ोत्तरी की गई और मेट्रो के किराए में कमी के साथ इसके फेरों को भी बढ़ाया गया था।
हर साल होती ही समस्या
आपको बता दें कि हर वर्ष किसान सर्दियों में अपने खेत में फसल कटने के बाद उसकी बची जड़ को जला देते हैं, जिसकी वजह से इससे होने वाला धुंआ दिल्ली के आसपास फैलता है और लोगों के लिए हवा को जानलेवा बना देता है। इसकी वजह से पिछले काफी दिनों से दिल्ली के स्कूलों को बंद करना पड़ा है, साथ ही इस दिक्कत से निपटने के लिए लगातार कोशिश की जा रही हैं।
खट्टर ने खर्च को लेकर उठाया सवाल
खट्टर ने कहा कि हमने हरियाणा में हर संभव प्रयास किए हैं, हमने किसानों से अपील की है वह फसल की जड़ें नहीं जलाए। पड़ोस के राज्यों ने 98 करोड़ रुपए में से एक भी पैसा नहीं खर्च किया है, जबकि हरियाणा ने 45 में से 39 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं ताकि प्रदूषण की दिक्कत से निपटा जा सके। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंद सिंह ने कहा था कि केजरीवाल की अपनी ही सोच है, वह हर मुद्दे को समझे बिना ही अपनी राय देते हैं। । केजरीवाल ने कहा था कि हरियाणा और पंजाप को राजनीति से उपर उठकर प्रदूषण के आपातकाल से निपटने के लिए काम करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: IIT दिल्ली के छात्रों ने बनाया नाक में फिट होने वाला डिवाइस, साफ हवा के लिए खर्च करने होंगे बस 10 रुपए












Click it and Unblock the Notifications