महाराष्ट्र के दिग्गज नेता मनोहर जोशी के निधन पर PM मोदी समेत इन-इन नेताओं ने जताया शोक, जानिए क्या-क्या कहा?
Manohar Joshi: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाश शिंदे समेत कई नेताओं शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "मनोहर जोशी के निधन से दुख हुआ। वह एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने सार्वजनिक सेवा में सालों बिताए और नगरपालिका, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाईं।''
पीएम मोदी ने आगे कहा, ''उन्हें उनके परिश्रम के लिए भी याद किया जाएगा। एक विधायक, जिन्हें सभी चार विधानमंडलों में सेवा करने का सम्मान मिला है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।''

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाश शिंदे ने कहा, ''महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी सर के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। एक अनुशासित और दृढ़ नेतृत्व, जिसकी शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के प्रति गहरी निष्ठा थी और उन्होंने जिस महाराष्ट्र की कल्पना की थी, उसके निर्माण में पूरे दिल से योगदान दिया।''
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मनोहर जोशी ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन उन्होंने कभी भी शिवसेना नहीं छोड़ी, वह हमेशा पार्टी के प्रति वफादार रहे। जब बालासाहेब ठाकरे को गिरफ्तार किया गया, तो वह उनके साथ गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक थे। उनका निधन पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है।''
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ''मनोहर जोशी अब हमारे बीच नहीं रहे...यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, क्योंकि उनके नेतृत्व में महान लोकसभा अध्यक्ष के रूप में उनके द्वारा शुरू की गई परंपराएं मुझे हमेशा प्रेरित करती हैं...।"
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, ''पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी जी के निधन से दुख हुआ। उन्होंने खुद को एक परिश्रमी नेता के रूप में प्रतिष्ठित किया, जिनकी संसदीय परंपराओं को बनाए रखने की प्रतिबद्धता के लिए पूरे राजनीतिक क्षेत्र में व्यापक रूप से प्रशंसा की गई।इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों के साथ हैं। शांति।''












Click it and Unblock the Notifications