Mann Ki Baat: 'नशे के लिखाफ लड़ाई में Tele MANAS निभाएगा अहम रोल', PM मोदी ने की खास अपील

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मासिक रेडियो प्रसारण 'मन की बात' के 112वें एपिसोड में नशीली दवाओं के खिलाफ भारत की लड़ाई में शामिल होने के लिए भारतीय संगठनों का अह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश में नशे का कारोबार भारत की युवा शक्ति को नकारात्मक तरीके से प्रभावित कर रहा है। अपने संबधन में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने अक्सर ड्रग्स की चुनौतियों पर चर्चा की है।

मन की बात के 112वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कहा कि देश में नशे के खिलाफ लड़ाई अहम है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने मादक पदार्थों के कृषि को भी नियंत्रित करने की बात कही। उन्होंने दावे के साथ कहा, नशे के अवैध कारोबर और कृषि से निपटा जाना चाहिए।

Mann Ki Baat Tele MANAS

Tele MANAS की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नशे की अवैध खेती भी एक बड़ा खतरा है, जिससे निपटा जाना चाहिए। पीएम ने कहा, "एनसीबी ने बीआईएसएजी-एन के साथ मिलकर अवैध खेती पर अंकुश लगाने और सटीक जीआईएस जानकारी प्रदान करने के लिए एक वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप "मैपड्रग्स" विकसित किया है ताकि एजेंसियां ऐसी अवैध खेती पर प्रभावी ढंग से एक्शन ले सकें।

पीएम मोदी ने कहा, "सरकार ने MANAS नाम से एक विशेष केंद्र खोला है, जिससे यह नशीली दवाओं के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ा कदम बन गया है। हाल ही में MANAS के लिए हेल्पलाइन और पोर्टल लॉन्च किया गया। सरकार ने एक टोल-फ्री नंबर, 1933 भी जारी किया है। कोई भी व्यक्ति पुनर्वास से संबंधित आवश्यक सलाह या जानकारी प्राप्त करने के लिए इस नंबर पर कॉल कर सकता है।"

इससे पहले, पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि उन्हें 'मन की बात' के लिए कई इनपुट भी मिले हैं और कई युवाओं को समाज में बदलाव के लिए सामूहिक प्रयासों को उजागर करते हुए देखकर बहुत खुशी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+