Mann Ki Baat: पीएम मोदी की मां को लेकर खास अपील, कारतूंभी छाता-अराकू कॉफी का किया जिक्र

Mann Ki Baat: मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आज वो दिन आ ही गया जिसका हम सभी फरवरी माह से इंतजार कर रहे थे। मैं विदा लेता हूं फिर मिलने के लिए, इसी भाव से मैंने फरवरी में आपसे कहा था कि चुनाव नतीजों के बाद फिर मिलूंगा। आज मन की बात के साथ आपके बीच फिर हाजिर हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि अब तो मानसून आ गया है, मानसून आता है तो मन भी आनंदित हो जाता है। आज से फिर एक बार मन की बात में ऐसे देशवासियों की चर्चा करेंगे जो अपने कामों से समाज में देश में बदलाव ला रहे हैं। हर दिन अच्छे काम निस्वार्थ भावना से किए गए काम निरंतर चलते रहे।

mann ki baat

दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव

मैं देशवासियों को धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमारे संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर अटूट विश्वास जताया है। 2024 का चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था, जिसमे 65 करोड़ लोगों ने वोट डाला है।

हूल दिवस को किया याद

30 जून को हमारे आदिवासी भाई-बहन हूल दिवस के रूप में मनाते हैं। यह दिन वीर सिद्धो और कानू के अदम्य साहस से जुड़ा हैं। इन्होंने हजारों संथाली लोगों को इकट्ठा करके 1855 में अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन किया था। विदेशी शासकों के खिलाफ हथियार उठा लिया था।

एक पेड़ मां के नाम

सबसे अनमोल रिश्ता मां के साथ होता है। हम सबके जीवन में मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। मां हर दुख सहकर अपने बच्चे का पालन करती है। हर मां अपने बच्चे पर हर स्नेह लुटाती है। उसका यह प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है, जिसे कोई चुका नहीं सकता है।

हम मां को कुछ दे नहीं सकते लेकिन कुछ दे सकते हैं क्या। इसी सोच के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम पर अभियान शुरू किया। मैंने भी अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाया। मैंने दुनिया के सभी देशों के लोगों से अपील की है कि मां के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं।

केरल का खास कारतूंभी छाता

देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून तेजी से अपने रंग बिखेर रहा है। हर घर में छाते की खोज शुरू हो गई है। मैं आपको खास छातों के बारे में बताना चाहता हूं, इसे केरल में तैयार किया जाता है। यहां कई परंपरा और विधि-विधान का छाता अहम हिस्सा है।

कारतूंभी छाता को केरल के अट्टापड़ी में तैयार किया जा रहा है। यह रंग-बिरंगे छाते बहुत शानदार होते हैं। इसे आदिवासी बहनें तैयार करती हैं। देशभर में इसकी मांग बढ़ रही है। इसकी ऑनलाइन बिक्री हो रही है।

महिलाओं के नेतृत्व में अट्टापड़ी के आदिवासी समुदाय ने मिसाल कायम की है। ये लोग अब रिटेल आउटलेट औ पारंपरिक कैफे भी खोलने की तैयारी में हैं। ये अपनी परंपरा और संस्कृति से लोगों को परिचित करा रहे हैं। ये कारतुंभी छाते केरल के छोटे से गांव से दुनियाभर में पहुंच रहे हैं।

पेरिस ओलंपिक की अग्रिम बधाई

अगले महीने इस समय तक पेरिस ओलंपिक शुरू हो चुके होंगे। मुझे विश्वास है कि आप सभी भी भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का इंतजार कर रहे होंगे। मैं भारतीय दल को शुभकामनाएं देता हूं। टोक्यों की यादें अभी भी ताजा हैं। यहां हमारे खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने हर भारतीय का दिल जीत लिया था।

सभी खिलाड़ियों को मिला दें तो सबने करीब 900 प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया। पेरिस ओलंपिक में आपको कुछ चीजें पहली बार देखने को मिली। शूटिंग में हमारे खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने आ रही है। शॉटगन में हमारी बेटियां भी शामिल हैं। इस बार हमें खेलों में अलग लेवल का रोमांच नजर आएगा।

कुछ महीने पहले वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हमारा प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है। पूरा देश उम्मीद कर रहा है कि हमारे खिलाड़ी ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। इन खेलों में मेडल जीतेंगे और देशवासियों का दिल भी जीतेंगे। इस बार हमें #cheet4bharat हैशटैग से भारत के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाना है।

कुवैत रेडियो पर हिंदी कार्यक्रम

कुवैत रेडियो पर हिंदी में कार्यक्रम का प्रसारण हो रहा है। कुवैत सरकार ने अपने नेशनल रेडियो पर एक विशेष कार्यक्रम हिंदी में शुरू किया है। हर रविवार को इसका प्रसारण आधे घंटे के लिए किया जाता है। इसमे भारतीय संस्कृति के अलग-अलग रंग शामिल होते हैं।

वहां भारतीय समुदाय के बीच यह बहुत लोकप्रिय है। कुवैत के स्थानीय लोग भी इसमे खूब दिलचस्पी ले रहे हैं। मैं कुवैत की सरकार और यहां के लोगों का हृदय से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने यह शानदार पहल की है।

तुर्कमेनिस्तान में इस साल मई में वहां के राष्ट्रीय कवि की 300वीं जन्मजयंती मनाई गई। इस दौरान यहां के राष्ट्रपति ने दुनिया के 24 कवियों की प्रतिमा का अनावरण किया, जिसमे गुरुदेव रवींद्रनाथ की भी मूर्ति है। यह पूरे देश का सम्मान है।

दुनियाभर में योग दिवस की धूम

इस महीने पूरी दुनिया ने 10वें योग दिवस को भरपूर उत्साह से मनाया। मैं जम्मू कश्मीर में योग कार्यक्रम में शामिल हुआ। यहां युवाओं के साथ बहन-बेटियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योग दिवस में नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। योग दिवस ने कई उपलब्धि हासिल की है।

सऊदी अरब में पहली बार किसी महिला ने कॉमन योग कार्यक्रम को लीड किया। ऐसा पहली बार है जब यहां किसी महिला ने इसका प्रतिनिधित्व किया। बहरीन में बच्चों के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। अमेरिका के न्यूयॉर्क में भी लोगों ने योग किया। मार्शल आइलैंड पर पहली बार बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने भी हिस्सा लिया।

अराकू कॉफी का जिक्र

अराकू कॉफी का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि एक बार विशाखापत्तनम में आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू के साथ इस कॉफी का स्वाद लेने का अवसर मिला था। इसके स्वाद का तो पूछिए ही मत, यह बहुत स्वादिष्ट होती है। आपको जब भी मौका मिले, इसका स्वाद जरूर लें।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में स्नोपीज सब्जी दुनिया में अपनी पहचान बना रही है। यह जम्मू से लंदन पहुंचने लगी है। हमारे देश में ऐसे उत्पाद की कमी नहीं है। आप ऐसे प्रोडक्ट को #myproductmypride हैशटैग के साथ जरूर साझा करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+