देश में खेती का बदलता चेहरा! 'मन की बात' में पीएम मोदी ने किसानों के परिश्रम को सराहा
PM Modi Mann ki baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 अप्रैल को 'मन की बात' के 121वें संस्करण में किसानों द्वारा किए जा रहे कृषि नवाचारों की प्रेरणादायक कहानियां देश के साथ साझा कीं। उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय किसान पारंपरिक सोच से परे जाकर नई-नई फसलों की खेती कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि कैसे कर्नाटक से लेकर राजस्थान तक देश के कई हिस्सों में अलग-अलग स्थानों की फसलें उगाई जा रही हैं।

Mann ki baat में पीएम मोदी ने सुनाई किसानों की कहानियां
मन की बात के 121वें एपिसोड में पीएम ने कर्नाटक के बागलकोट जिले के कुलाली गांव के श्री शैल तेली का उल्लेख करते हुए बताया कि जहां सेब आमतौर पर ठंडी पहाड़ी इलाकों में उगाए जाते हैं, वहीं श्री तेली ने मैदानी क्षेत्र में 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान में सफलतापूर्वक सेब की खेती कर दिखाई है।
पीएम मोदी ने कहा, "आपने पहाड़ों के सेब तो बहुत खाए होंगे, लेकिन अगर मैं आपसे पूछूं कि आपने कर्नाटक के सेब खाए हैं, तो आप चौंक जाएंगे।" श्री तेली के प्रयासों से आज उनके बाग में सेब के पेड़ों पर भरपूर फल आ रहे हैं और वह इससे अच्छी आमदनी भी कर रहे हैं।
PM Modi Mann ki baat: केरल में केसर तो राजस्थान में लीची
प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की सांगला घाटी में शुरू हुई केसर की खेती का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि अब वायनाड, केरल में भी एयरोपोनिक्स तकनीक के जरिए बिना मिट्टी के केसर उगाई जा रही है। PM ने कहा, "पहले हिमाचल में केसर की खेती बहुत सीमित थी, लेकिन अब वहां भी उत्पादन शुरू हो गया है। वायनाड में तो एयरोपोनिक्स तकनीक से खेतों या मिट्टी के बिना ही केसर उगाई जा रही है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी बताया कि लीची की खेती अब केवल बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड तक सीमित नहीं रही। तमिलनाडु के कोडाइकनाल में थिरु वीरा अरासु ने सात साल की मेहनत के बाद लीची के पेड़ तैयार किए हैं, जो अब फल देने लगे हैं। उन्होंने पहले कॉफी की खेती की थी, लेकिन अब लीची की सफल खेती कर एक नई मिसाल कायम की है। प्रधानमंत्री ने कहा, "अब दक्षिण भारत और राजस्थान जैसे क्षेत्रों में भी लीची का उत्पादन हो रहा है, जो पहले असंभव सा लगता था।"
Mann ki baat में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरूआत
प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पिछले एक वर्ष में देशभर में 140 करोड़ से अधिक पेड़ लगाए जा चुके हैं। यह अभियान 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस पर एक वर्ष पूरा करेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान हमारी जन्म देने वाली मां और धरती मां दोनों को समर्पित है। भारत की इस पहल से प्रेरित होकर विदेशों में भी लोग अपनी माताओं के नाम पर पेड़ लगा रहे हैं।"
-
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Fuel Crisis: अब कितने दिन का बचा है तेल का स्टॉक? और कितने जहाज आ रहे भारत? Strait of Hormuz से आई बड़ी खबर -
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Nirav Modi: लंदन HC से नीरव मोदी को बड़ा झटका, खारिज की पुनर्विचार याचिका, अब कब होगी भगोड़े की भारत वापसी? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications