Mann Ki Baat: कौन है बिलाल डार, जिनका जिक्र पीएम मोदी ने किया?

नई दिल्ली। रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कश्मीरी युवक बिलाल डार का जिक्र करके सबको चौंका दिया। मोदी के जिक्र के बाद हर कोई ये जानने के बेताब है कि आखिर बिलाल डार है कौन? दरअसल बिलाल उस कश्मीर युवक का नाम है, जिनका पूरा नाम बिलाल डार है और वो श्रीनगर के बांदीपुरा का रहने वाला है। जब वो 12-13 साल के थे, तब एक दिन उन्हें स्कूल से फीस ना देने के कारण बाहर कर दिया गया था।

कौन है बिलाल डार, जिनका जिक्र पीएम मोदी ने किया?

निर्धन परिवार के बिलाल उस वक्त एकदम परेशान हो गया था लेकिन तभी उनके दिमाग में एक विचार आया कि क्यों ना वह वुलर झील को साफ करे, जिसके चलते उसकी कुछ कमाई होगी, जिससे वो अपने स्कूल की फीस भर पाएगा, बस यहीं से वो झील की सफाई में जुट गया।

आज गंदगी के कारण वुलर झील 72 किलोमीटर हो गई

आपको जानकर हैरत होगी कि आज गंदगी के कारण वुलर झील 72 किलोमीटर हो गई है, जो कि कभी 272 वर्ग किलोमीटर में फैली थी। आज बिलाल झील की सफाई करके ही जीविका कमाता है। उसके पिता नहीं है, उसकी पढ़ाई छूट चुकी है लेकिन आज भी वो झील को साफ कर रहा है। इसलिए मोदी ने उसके जज्बे को सलाम किया है और उसे स्वच्छता मिशन का श्रीनगर में ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

बिलाल ने सालाना 12 हजार किलो से ज्यादा कूड़ा कचरा साफ किया

आपको बता दें कि 'मन की बात' में पीएम मोदी ने कहा कि नगर निगम श्रीनगर ने 18 साल के नौजवान बिलाल डार को स्वच्छता के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। एशिया की सबसे बड़ी वुलर झील (Wular Lake) को बिलाल साफ करता है। उससे वो कुछ कमाई भी कर लेता है क्योंकि उसके पिता जी की बहुत छोटी आयु में कैंसर से मौत हो गई थी। एक अनुमान है कि बिलाल ने सालाना 12 हजार किलो से ज्यादा कूड़ा कचरा साफ किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+