Mann Ki Baat Highlights: 'परी योजना से लेकर तिरंगे संग सेल्फी तक', जानिए PM मोदी ने क्या-क्या कहा?

Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने आज यानी 28 जुलाई 2024 को देशवासियों से 'मन की बात' की , जिसमें उन्होंने 'पेरिस ओलंपिक से लेकर तिरंगे संग सेल्फी तक' की बातें की।

आपको बता दें कि आज 'मन की बात' का 112वां एपीसोड था, जो कि सुबह 11 बजे प्रसारित हुआ।

Mann Ki Baat Highlights

आइए जानते हैं की पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम में क्या-क्या कहा?

  • एपिसोड की शुरुआत प्रधानमंत्री ने खेलों में भारत की उन्नति पर चर्चा से की। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों को गिनाया।
  • पीएम मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन की सराहना की, जिन्होंने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
  • पीएम मोदी ने कहा कि 'खेलों में युवा शक्ति की भागीदारी से देश का मनोबल बढ़ता है और नई ऊर्जा का संचार होता है।'
  • पीएम मोदी ने कहा कि' इस समय पूरी दुनिया में पेरिस ओलंपिक छाया हुआ है। ओलंपिक, हमारे खिलाड़ियों को विश्व पटल पर तिरंगा लहराने का मौका देता है, देश के लिए कुछ कर गुजरने का मौका देता है।'
  • पीएम मोदी ने कहा कि 'अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में 100 से ज्यादा देशों के युवाओं ने हिस्सा लिया और ओवरऑल टैली में हमारी टीम टॉप पांच में पहुंचने में सफल रही है।'
  • पीएम मोदी ने प्रोजक्ट PARI का जिक्र किया, उन्होंने कहा कि मैं कला और संस्कृति प्रेमियों से आग्रह करूंगा कि वे भी Public Art पर और काम करें, ये हमें अपनी जड़ों को मजबूत बनाएंगा।'
  • पीएम मोदी ने कहा कि' असम के चराईदेउ मैदाम को UNESCO World Heritage Site में शामिल किया जा रहा है, इस लिस्ट में यह भारत की 43वीं, लेकिन Northeast की पहली साइट होगी।'
  • 9 मार्च को मुझे अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक, महान अहोम योद्धा लसित बोरफुकन की सबसे ऊंची प्रतिमा के अनावरण का सौभाग्य मिला था-पीएम मोदी
  • पीएम मोदी ने कहा कि खादी ग्रामोद्योग का कारोबार पहली बार डेढ़ लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है और खादी की बिक्री 400% बढ़ी है।
  • पीएम मोदी ने साथ ही 'मानस' पोर्टल की भी बात की और कहा कि ये Drugs के खिलाफ लड़ाई में ये बहुत बड़ा कदम है, उन्होंने MANAS Helpline का भी जिक्र किया और कहा कि देश को ड्रग्समुक्त बनाने में मदद करें।
  • पीएम मोदी ने ये भी कहा कि ' "पहले की तरह इस साल भी आप http://harghartiranga.com पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी जरूर अपलोड करेंगे और 15 अगस्त पर अपने सुझाव जरूर भेजें।
  • साथ ही पीएम मोदी ने टाइगर डे की भी बात की और लोकल बिजनेस को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+