Mann ki Baat : कोरोना को हराना है और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है: PM मोदी
नई दिल्ली। रेडियो के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के जरिए पीएम मोदी ने आज एक बार फिर से देश की जनता को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत एक गीत के जरिए की, उन्होंने कहा कि हमारे यहां कहा जाता है, सृजन शास्वत है, सृजन निरंतर है यह कल-कल छल-छल बहती क्या कहती गंगा की धारा? युग-युग से बहता आता यह पुण्य प्रवाह हमारा। क्या उसको रोक सकेंगे, मिटनेवाले मिट जाएंगे, कंकड़-पत्थर की हस्ती, क्या बाधा बनकर आए हैं।
Recommended Video

पीएम मोदी ने कहा कि देश कोरोना से लड़ रहा है, बहुत सारे लोग ये पूछते हैं कि ये साल कब खत्म होगा, तो मैं उनसे कहना चाहता हूं , भारत तो वीरों का देश है, जो कभी चुनौतियों से घबराता नहीं है, भारत में जब भी संकट आए हैं, वो सभी को जीतकर आगे आया है, संकट के दौर में नए अविष्कार हुए, नए साहित्य रचे गए, नए अनुसंधान हुए, नए सिद्धांत गड़े गए,यानि संकट के दौरान भी हर क्षेत्र में सृजन की प्रक्रिया जारी रही है।

अब भारत लॉकडाउन से देश बाहर आ चुका है और अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन इस दौरान लॉकडाउन से ज्यादा सतर्कता बरतनी है, मास्क पहनना और दो गज की दूरी बनाना बहुत जरूरी है। आप लापरवाही न बरतें। अपना भी ख्याल रखें और दूसरों का भी, तभी हम इस जंग में जीतेंगे और विजयी होंगे, मुझे अपने देश की 130 करोड़ की जनता पर पूरा भरोसा है को वो इस लड़ाई को जीतेंगे और नई ऊंचाइयां तय करेंगे, unlock के इस समय में, दो बातों पर बहुत focus करना है - कोरोना को हराना और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना, उसे ताकत देना है।
As compared to Lockdown, we need to be even more careful now during Unlock. If you don't wear masks, follow social distancing & other precautions, you put yourself as well as others at risk. I appeal to all countrymen to not be careless: PM in #MannKiBaat. #COVID19 (File pic) pic.twitter.com/P2FLnX7fni
— ANI (@ANI) June 28, 2020












Click it and Unblock the Notifications