Mann Ki Baat 100 Episode: 'बेटी बचाओ' से लेकर 'बराक ओबामा' का जिक्र, पढ़े पीएम के मन की 10 बड़ी बातें
Mann Ki Baat 100 Episode: मन की बात के 100वें एपिसोड में पीएम मोदी ने अभी तक की यात्रा का जिक्र किया। जिस तरह से मन की बात कार्यक्रम जन-जन तक पहुंचा।

Mann Ki Baat 100 Episode Highlight: मन की बात के 100वें एपिसोड में पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के अबतक की यात्रा के अनुभव को साझा किया। पीएम मोदी ने अभी तक इस कार्यक्रम की उपलब्धियों का जिक्र किया।
आप सभी बधाई के पात्र
मुझे आप सबकी चिट्ठियां मिली हैं, लाखों संदेश मिले हैं, मैंने कोशिश की है कि ज्यादा से ज्यादा पढ़ पाऊं। आपके पत्र पढ़कर मैं कई बार भावुक हुआ, भावनाओं में बह गया, फिर मैंने मन को संभाला भी। मैं सच्चे दिल से कहता हूं कि मन की बात के 100वें एपिसोड के लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।
बुराई पर अच्छाई की जीत
3 अक्टूबर 2014 को विजयदशमी के पर्व पर मन की बात की यात्रा शुरू की थी। विजयदशमी यानि बुराई पर अच्छा की जीत, मन की बात भी देशवासियों की सकारात्मकता का अनोखा पर्व बन गया है। ऐसा पर्व जो हर महीने आता है। इसका इंतजार हम सभी को होता है।
बराक ओबामा का जिक्र
मन की बात जिस विषय से जुड़ा, वह जन आंदोलन बन गया, आप लोगों ने इस बनाया। मैंने जब तत्कीलन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मन की बात की थी तो इसकी चर्चा पूरे विश्व में हुई थी। मन की बात मेरे लिए दूसरों के गुणों की पूजा करने जैसी ही रही है। मेरे मार्गदर्शक कहते थे के हमे दूसरे के गुणों की पूजा करनी चाहिए। साथी हो या विरोधी हो उनके अच्छे गुणों से सीखना चाहिए।
जनभावना मेरा अटूट अंग
50 साल पहले मैंने अपना घर इसलिए नहीं छोड़ा था कि अपने ही लोगों से मैं कट जाऊं। मन की बात ने मुझे इस चुनौती का समाधान दिया। सामान्य लोगों से जुड़ने का मौका दिया। पदभार और प्रोटोकॉल व्यवस्था तक ही सीमित रहा। जनभावना मेरा अटूट अंग बन गया।
मन की बाद प्रसाद की थाल
हर महीने मैं देश के लोगों के हजारों संदेश पढ़ता हूं, उनके अद्भुत स्वरूप का अनुभव करता हूं। मुझे लगता ही नहीं है कि मैं आपसे थोड़ा भी दूर हूं। मेरे लिए मन की बात कार्यक्रम नहीं है बल्कि एक आस्था, पूजा, व्रत है। जैसे लोग ईश्वर की पूजा करने जाते हैं, प्रसाद की थाल लाते हैं, मेरे लिए मन की बात ईश्वर रूपी जनता-जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल है।
सेल्फी विद डॉटर का जिक्र
हरियाणा के सुनील जागलान के बारे में बोलते हुए पीएम ने कहा कि उन्होंने हरियाणा में जेंडर रेशियों पर काम किया। मैंने बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ की शुरुआत की। सुनील जी ने सेल्फी विद डॉटर अभियान की शुरुआत की। यह दुनियाभर में लोकप्रिय हुआ, इसमे मुद्दा सेल्फी नहीं था, बल्कि बेटी को प्राथमिकता दी गई थी। ऐसे ही अनेकों प्रयासों का परिणाम है कि आज हरियाणा में जेंडर रेशियों में सुधार आया है।
मंजूर अहमद से बात
मंजूर अहमद से फोन पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपसे बात करके मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। पेंसिल स्लेट के बारे में पीएम मोदी ने पूछा कि यह काम कैसा चल रहा है। मंजूर अहमद ने कहा कि अब मेरे साथ 200 लोग काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में 200 लोग और जुड़ जाएंगे। पीएम ने कहा कि आपने कहा था कि यह ऐसा काम है जिसकी ना कोई पहचान है और ना कोई जानता है। लेकिन अब तो 200 लोग जुड़ गए, 200 और लोग जुड़ेंगे। यह तो बहुत अच्छी बात है। मंजूर ने कहा कि अब तो इसकी पहचान बढ़ रही है। इससे और लोगों को रोजगार मिल रहा है। पीएम ने कहा कि वोकल फॉर लोकल की ताकत बहुत ज्यादा है। आपने जमीन पर उतारकर दिखा दिया।
विजयाशांति से की बात
विजयाशांति से बात करते हुए पीएम मोदी ने पूछा आपका काम कैसा चल रहा है। विजयाशांति ने बताया कि हम अब 30 महिलाओं के साथ काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में 100 लोग जुड़ेंगे। मन की बात की वजह से हर कोई कमल रेशम को जानने लगे हैं। अब मेरे पास अमेरिका के भी ग्राहक हैं। इस वर्ष से हम अपने उत्पाद अमेरिका निर्यात करेंगे।
यूनेस्को की डीजी का संबोधन
यूनेस्को की डीजी ने कहा, नमस्ते, यूनेस्को की ओर से मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड का हिस्सा बनने पर मुझे बहुत खुशी है। मैं शिक्षा की महत्ता के बारे में बात करना चाहती हूं। 2030 तक सभी तक शिक्षा पहुंचाने के लक्ष्य पर हम काम कर रहे हैं। भारत जी20 की अगुवाई कर रहा है। आखिर भारत कैसे शिक्षा और संस्कृति को आगे बढ़ाना चाहता है, मैं जानना चाहती हूं।
देशवासियों के सामर्थ्य की झलक
मेरा अटूट विश्वास है कि सामूहिक प्रयास से बड़े से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। हम जहां आजादी के अमृत उत्सव की ओर बढ़ रहे हैं तो जी20 की अध्यक्षता भी कर रहे हैं। हमारे उपनिषदों का एक मंत्र सदियों से हमारे मानस को प्रेरणा देता आया है। चरैवेति-चरैवेति, चलते रहो, चलते रहो। हम इसी संकल्प के साथ मन की बात का 100वां एपिसोड पूरा कर रहे हैं। हर एपिसोड में देशवासियों की सेवा और सामर्थ्य की झलक मिली है।












Click it and Unblock the Notifications