आतंकी हमले बातचीत को पटरी से नहीं उतार सकते: प्रधानमंत्री
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू में हुए आतंकवादी हमले के बाद कहा कि इस तरह के हमले बातचीत के जरिए समस्याओं का समाधान खोजने के हमारे प्रयासों को पटरी से नहीं उतार सकते। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है।
मनमोहन सिंह ने गुरुवार को जम्मू इलाके में एक पुलिस थाने और सैन्य शिविर पर हुए हमले के बाद ट्विटर के जरिए कहा कि हम विरोध करने और आतंकवाद के खतरे को हराने के लिए दृढ़ हैं जिसे सीमा पार से प्रोत्साहन मिलना जारी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले बातचीत के जरिए समस्या का समाधान ढूंढने की हमारी कोशिशों को पटरी से उतारने में सफल नहीं होंगे न हमें रोक पाएंगे।













Click it and Unblock the Notifications