बीजेपी पर मनमोहन सिंह का तंज, 'राष्ट्रवाद' और भारत माता की जय नारे का हो रहा दुरुपयोग
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद और भारत माता की जय नारे का गलत इस्तेमाल हो रहा है। इसके जरिए आतंक और भावना से ओतप्रोत एक ऐसे भारत का विचार पेश किया जा रहा है जिसमें करोड़ों नागरिकों की ही जगह नहीं है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने बीजेपी पर पंडित जवाहर लाल नेहरू को बदनाम करने का भी आरोप लगाया।

दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू के कार्यों और भाषणों पर आधारित एक किताब के विमोचन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि अगर आज भारत को जोशीले लोकतंत्र के समुदाय में गिना जाता है और यह विश्व की एक बड़ी शक्ति माना जाता है, तो वह देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू थे जिन्हें इसका मुख्य निर्माता माना जाना चाहिए। नेहरू ने देश का नेतृत्व ऐसे समय में किया था जब वह अस्थिरता के दौर से गुजर रहा था, जब इसने जीवन के लोकतांत्रिक तरीके, अलग-अलग सामाजिक व राजनीतिक विचारों को अपनाया था।
पूर्व प्रधानमंत्री ने आगे बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, देश के एक तबके के पास दुर्भाग्यवश ना तो इतिहास पढ़ने का धैर्य है या फिर वे अपने पूर्वाग्रह के अनुसार चलते हैं। नेहरू की छवि गलत रूप से दिखाने की कोशिश करते हैं। लेकिन मुझे भरोसा है, इतिहास में झूठ को नकारने की क्षमता है और हर चीज सही परिप्रेक्ष्य में रखने की क्षमता है। जवाहर लाल नेहरू न केवल उच्च अंतरराष्ट्रीय स्तर के राजनेता थे बल्कि इतिहासकार और साहित्यकार भी थे। उन्होंने देश का नेतृत्व ऐसे समय किया जब यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपना रहा था।
मनमोहन ने कहा कि, राष्ट्रवाद और भारत माता की जय के नारे का इस्तेमाल देश के उग्र व विशुद्ध भावनात्मक छवि गढ़ने में गलत इस्तेमाल किया जा रहा है जो कि लाखों नागरिकों को इससे अलग करता है।'












Click it and Unblock the Notifications