पूर्व PM मनमोहन सिंह ने 1984 के सिख दंगे को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा-अगर मानी होती गुजराल की सलाह तो न होता दंगा
Recommended Video
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 1984 के सिख दंगे को लेकर बड़ा बयान दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर तत्कालीन गृहमंत्री नरसिम्हा राव ने इंद्र कुमार गुजराल की सलाह मानी होती, तो 1984 के सिख दंगे नहीं होते। उन्होंने कहा कि इस दंगे को टाला जा सकता था। मनमोहन सिंह ने कहा कि अगर समय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की सलाह को माना गया होता तो सिख दंगे को रोका जा सकता था।

मनमोहन सिंह ने कहा कि सिख दंगे से पहले के माहौल को लेकर गुजराल बेहद चिंतित थे। स्थिति देखने के बाद वो रात में ही तत्कालीन गृहमंत्री नरसिम्हा राव से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने सलाह भी दी कि सरकार को जल्द से जल्द सेना को बुलाना चाहिए और फौरन सेना की तैनाती कर देनी चाहिए। मनमोहन सिंह ने कहा कि अगर उस वक्त इंद्र कुमार की सलाह मान ली जाती तो 1984 में सिख दंगे को रोक लिया जाता।












Click it and Unblock the Notifications