Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मनमोहन सिंह का मोदी सरकार पर बड़ा हमलाः नोटबंदी-GST ने अर्थव्यवस्था को मंदी में धकेला

Recommended Video

    Manmohan Singh का Modi Government पर हमला, नोटबंदी-GST से हुआ ये हाल | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की मौजूदा आर्थिक हालात पर चिंता जाहिर की है। मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत लगातर इस तरह के रास्ते पर आगे नहीं जा सकता है, लिहाजा मैं सरकार से अपील करता हूं कि वह बदले की राजनीति से बाहर आए और देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिए लोगों की सलाह माने। मनमोहन सिंह ने सरकार की अपील की है कि सरकार उन तमाम लोगों की बात को सुने जो इस मसले पर जानकारी रखते हैं, जिससे कि देश को इस हालात से बाहर निकाला जा सके। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि देश मौजूदा आर्थिक हालात को खुद से बिगाड़ा गया है।

    manmohan singh

    मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ गिरी
    मनमोहन सिंह ने कहा कि पिछली तिमाही में जीडीपी 5 फीसदी पर पहुंच गई है, जोकि इस बात को दर्शाती है कि देश में गहरी आर्थिक मंदी है। उन्होंने कहा कि भारत के पास तेजी से विकास दर की पूरी संभावना हैर ,लेकिन मोदी सरकार के कुप्रबंधन की वजह से यह मंदी आई है। मनमोहन सिंह ने क हा कि सबसे ज्यादा परेशान मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के ग्रोथ में हुई गिरावट चिंता का विषय है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ग्रोध 0.6 फीसदी पहुंच गया है जोकि दर्शाता है कि देश की अर्थव्यवस्था अभी तक नोटबंदी और हड़बड़ी में लागू किए गए जीएसटी की मार को झेल लही है और अभी तक इससे बहार नहीं आ सकी है।

    बदले की राजनीति को छोड़ें
    मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत लगातार इस मंदी को नहीं झेल सकता है ,लिहाजा सरकार से मेरी गुजारिश है कि वह बदले की राजनीति को छोड़ समझदार लोगों से बात करें, जोकि अर्थव्यवस्था को नई राह दिखाएं ताकि देश की अर्थव्यवस्था को संकट से बाहर निकाला जा सके। बता दें कि इस वर्ष की पहली तिमाहई में जीडीपी की दर 5 फीसदी पर आ गई है, हालांकि सरकार ने इससे निपटने के लिए कई उपाय किए हैं, लेकिन यह पर्याप्त नजर नहीं आ रहे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में मंदी की वजह वैश्विक मंदी को बताया है, उन्होंने कहा कि हमारे देश की विकास दर कई देशों की तुलना में बेहतर है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+