मनमोहन के कार्यक्रम में जमकर हंगामा: जब लागू नहीं होती घोषणाएं तो ऐलान क्यों?

प्रधानमंत्री ने जैसे ही अपना भाषण समाप्त किया, बेग अपनी सीट से उठ खड़े हुए और चिल्ला कर कहा कि सरकार की किसी भी योजना का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच रहा है। बाद में पुलिस ने बेग को आयोजन स्थल से बाहर कर दिया। बेग से सुरक्षाकर्मी पूछताछ कर रहे हैं। कार्यक्रम से बाहर निकाले जाने के दौरान मीडिया ने बेग को घेर लिया और सवाल पूछने लगे। इसपर बेग ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मुसलमानों की हमदर्द बनने की कोशिश करती है, लेकिन उनके लिए जमीनी स्तर पर कुछ नहीं करती है।
फहीम बेग के मुताबिक उसने पीएम को करीब 150 चिट्ठियां लिखी थीं, जवाब न मिलने पर उसे यह रास्ता चुनना पड़ा। वहीं कार्यक्रम में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद थीं। पीएम की स्पीच में हंगामे के पहले सोनिया ने कहा कि हम अल्पसंख्यकों का विकास चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को सही समय पर वजीफा मिलना चाहिए और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा करना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications