सरदार पटेल पहले प्रधानमंत्री होते तो देश का इतिहास दूसरा होता: मोदी

इस अवसर पर मोदी ने कहा कि 'हम प्रधानमंत्री को इस अवसर पर आने के लिए धन्यवाद देते हैं और उन्होने जो गुजरात सरकार के विकास कार्यों की समय समय पर सराहना की, पुरस्कृत किया, उससे हमारा उत्साह बढ़ा। मोदी ने कहा कि आज भी हमारे देश के सामने आतंकवाद, नक्सलवाद जैसी बड़ी समस्याएं है, जिनसे हमें जूझना पड़ रहा है, ऐसे में जरूरी है कि हम अपने देश के युवाओं को सही दिशा दिखाएं जिससे कि वह हिंसा का रास्ता छोड़ सकें। हमें युवाओं को बताना होगा कि गोली और बंदूकों से देश और समाज की तरक्की नहीं होती है।
मोदी ने सरदार पटेल के बारे में कहा कि वह सही मायने में भारत की एकता के प्रतीक हैं। उनके पास देश के विकास का एक मॉडल था। अगर वह देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो देश का इतिहास आज कुछ दूसरा होता। हम यहां उनके योगदान को सम्मानित करना चाहते हैं। वहीं इस मौके पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि मैं वल्लभ भाई पटेल की कांग्रेस में रहकर गर्व महसूस करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications