मेरी इतनी अहमियत नहीं कि कांग्रेस को इसका नुकसान हो- मणिशंकर अय्यर
नई दिल्ली। दिग्गज कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी के बारे विवादित बयान दिया, उसपर एक बार फिर से मणिशंकर अय्यर ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि मेरी इतनी अहमियत है कि इसकी वजह से गुजरात में कांग्रेस को नुकसान हो। अगर मेरे बयान से कांग्रेस को किसी भी तरह का नुकसान हुआ है तो मुझे इसका बहुत अफसोस है। अय्यर ने कहा कि मेरा इस तरह का कोई भी इरादा नहीं था। मैं किसी भी तरह की सजा भुगतने के लिए तैयार हूं जो कांग्रेस मुझे देना चाहती है।

आज गुजरात की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर से मणिशंकर अय्यर पर निशाना साधते हुए कहा कि ये वहीं अय्यर हैं जो पाकिस्तान में जाकर कहते हैं कि जबतक मोदी सत्ता में दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर नहीं हो सकते है, उनका सत्ता से हटना जरूरी है इसके लिए। पीएम मोदी के बाद रविशंकर प्रसाद ने भी अय्यर और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अय्यर को अच्छी हिन्दी आती है और किंतु-परंतू कहकर अपने बयान पर माफी मांग रहे हैं। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अय्यर कहते हैं कि उनकी हिंदी अच्छी नहीं है, उन्होंने पाकिस्तान में उर्दू सीखी है, लेकिन मैंने यह कभी नहीं सुना की बिना हिंदी का ब्रिज पार किए उर्दू सीखी जा सकती है।
आपको बता दें कि मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री मोदी को नीच कहा था, जिसको लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिशंकर अय्यर के बयान की निंदा करते हुए उनसे माफी मांगने के लिए कहा। यही नहीं बात आगे बढ़ने पर अय्यर को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- मणिशंकर अय्यर के बयान पर राहुल का जवाब- हम, हम हैं, उनकी तरह नहीं












Click it and Unblock the Notifications