2 लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया OSD, मनीष सिसोदिया ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग से ठीक पहले सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ओएसडी को घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली, अंडमान निकोबार आइसलैंड सिविल सर्विसेज यानि दानिक्स के वरिष्ठ अधिकारी गोपाल कृष्ण माधव को गुरुवार देर रात सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। वहीं, ओएसडी की गिरफ्तारी के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की पहली प्रतिक्रिया आई है।

Recommended Video

    Manish Sisodia ने OSD की गिरफ्तारी पर कही ये बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी
    मनीष सिसोदिया ने किया ट्वीट

    मनीष सिसोदिया ने किया ट्वीट

    ओएसडी की गिरफ्तारी के बाद मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, 'मुझे पता चला है कि सीबीआई ने एक GST इन्स्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया है। यह अधिकारी मेरे ऑफिस में बतौर OSD भी तैनात था। सीबीआई को उसे तुरंत सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए। ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने खुद पिछले 5 साल में पकड़वाए हैं। सिसोदिया ने कहा कि उनको ओएसडी की गिरफ्तारी की टाइमिंग से कोई समस्या नहीं है, जो भी रिश्वत लेता है उसे तुरंत पकड़ा जाना चाहिए। भ्रष्टाचार के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है।

    दो लाख रुपए की घूस लेते पकड़ा गया ओएसडी

    आरोप है कि गोपाल कृष्ण माधव ने जीएसटी के एक मामले में दो लाख रुपए की घूस ली थी, जिसके बाद उन्हें देर रात सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों की मानें तो इस पूरे मामले में मनीष सिसोदिया की कोई भूमिका नहीं है। सीबीआई मामले की जांच कर रही है। जिस तरह से दिल्ली में वोटिंग से दो दिन पहले यह गिरफ्तारी हुई है, उसके बाद माना जा रहा है कि दिल्ली में नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर एक बार फिर शुरू हो सकता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कल वोटिंग होनी है।

    दिल्ली में कल होना है मतदान

    दिल्ली में कल होना है मतदान

    दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार समाप्त हो चुका है, जबकि 8 फरवरी को होने वाली वोटिंग के बाद 11 फरवरी को नतीजे घोषिए किए जाएंगे। दिल्ली में कल होने वाली वोटिंग को लेकर सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। वोटिंग के लिए दिल्ली पुलिस के 40 हजार जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही 190 कंपनी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की भी तैनाती की गई है। 19 हजार होमगार्ड को भी पुलिस के जवानों के साथ पोलिंग बूथ पर तैनात किया जाएगा। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 2689 पोलिंग बूथ में से 545 पोलिंग बूथ संवेदनशील हैं। जबकि 21 काउंटिंग सेंटर पर मल्टी लेयर सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+