सीबीएसई पेपर लीक को लेकर मनीष सिसोदिया की जावडे़कर को चिट्ठी, शिक्षामंत्रियों की बैठक बुलाने की मांग

नई दिल्ली। सीबीएसई में पेपर लीक और दो विषयों की परीक्षा दोबारा परीक्षा कराए जाने को लेकर दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर को चिट्ठी लिखी है। सिसोदिया ने जावडे़कर को लिखी चिट्ठी में कहा है कि पर्चा लीक होने जैसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए प्रभावी कदम उठाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा है कि इस पर बात हो इसका कोई समाधान निकले इसके लिए शिक्षामंत्रियों की एक दिन की बैठक बुलाई जाए। जिसमें सभी इस पर अपने सुझाव दें और ऐसी घटनाएं रोकने को मिलकर कोई तरीका निकालें। सिसोदिया ने कहा कि ये मामला बच्चों के भविष्य से जुड़ा है और बहुत जरूरी है कि इस पर विचार-विमर्श हो और इसे संजीदगी से लिया जाए।

cbse, crime branch, sit, examination, cbse paper leak, Manish Sisodia, HRD Minister, Prakash Javadekar , सीबीएसई

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) परीक्षा में पर्चा लीक होने का मामला सामने आने के बाद 28 मार्च को बोर्ड ने सामने आने के बाद कक्षा 10 का गणित और 12वीं की इकोनॉमिक्स की परीक्षा फिर से आयोजित कराई जाएगी। सीबीएसई की ओर से बताया गया है कि इन दोनों विषयों की परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान एक हफ्ते के भीतर कर दिया जाएगा। परीक्षा की तारीखों की जानकारी बोर्ड वेबसाइट पर जारी करेगा। वहीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पेपर लीक होने के मामले में क्राइम ब्रांच को अहम सुराग मिले हैं। 12वीं के इकोनॉमिक्स के पेपर 10 व्हाट्सएप ग्रुप पर लीक किए गए थे।

इस मामले पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडे़कर भी लगातार अपना पक्ष रख रहे हैं। गुरुवार को सीबीएसई पेपर लीक पर दुख जताते हुए कहा है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रकाश जावडे़कर ने कहा' मैं अभिभावकों के दर्द को समझता हूं। मैं भी एक पिता हूं, मुझे भी नींद नहीं आ रही है।'

वहीं सीबीएसई पेपर लीक पर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में शुक्रवार को भी स्टूडेंट्स और अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर के घर के बाहर भी मार्च निकाला है। दिल्ली पुलिस ने कुशक रोड स्थित प्रकाश जावडे़कर के आवास के आसपास धारा 144 लगा दी है। इस मामले में गिरफ्तारियों का दौर भी जारी है। कई शहरों में इसको लेकर छापेमारी और गिरफ्तारियां हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+