'हम डरते नहीं, CBI का दुरुपयोग हो रहा...', 14 घंटे की छापेमारी के बाद मनीष सिसोदिया का आया पहला बयान

'हम डरते नहीं, CBI का दुरुपयोग हो रहा...', 14 घंटे की छापेमारी के बाद मनीष सिसोदिया का आया बयान

नई दिल्ली, 20 अगस्त: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीबीआई द्वारा चली 14 घंटे की छापेमारी के बाद कहा कि उन्होंने और उनके परिवार ने सीबीआई के साथ सहयोग किया था। आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया ने दावा किया केंद्र सरकार द्वारा सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह जांच एजेंसी सीबीआई ने आप सरकार की पिछली आबकारी नीति से जुड़े एक मामले के सिलसिले में कई जगहों पर छापेमारी की, जिसमें वह मनीष सिसोदिया के घर पर भी छापेमारी की। सीबीआई दिन में पहले आम आदमी पार्टी (आप) नेता के आवास पर पहुंची थी। एजेंसी के अनुसार, 30 अन्य स्थानों पर छापे मारे गए हैं।

Recommended Video

    Manish sisodia ने CBI कार्रवाई को लेकर PM Modi पर निकाला गुस्सा | वनइंडिया हिंदी | *News
    'हम डरते नहीं हैं, हम जानते हैं कि CBI का दुरुपयोग किया जा रहा है...'

    'हम डरते नहीं हैं, हम जानते हैं कि CBI का दुरुपयोग किया जा रहा है...'

    14 घंटे की लंबी छापेमारी के बाद सीबीआई अधिकारियों के जाने के बाद मनीष सिसोदिया ने संवाददाताओं से कहा, "सीबीआई की टीम आज सुबह आई। उन्होंने मेरे घर की तलाशी ली और मेरा कंप्यूटर और फोन जब्त कर लिया। मेरे परिवार ने उनका सहयोग किया और सहयोग करना जारी रखेंगे। हमने कोई भ्रष्टाचार या गलत नहीं किया है। हम डरते नहीं हैं। हम जानते हैं कि सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है।"

    CBI ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ दर्ज की FIR

    CBI ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ दर्ज की FIR

    मनीष सिसोदिया उन 15 लोगों में शामिल हैं जिनके खिलाफ सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में आबकारी अधिकारियों, शराब कंपनी के अधिकारियों, डीलरों के साथ कुछ अज्ञात लोक सेवकों और निजी व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

    प्राथमिकी में कहा गया है कि "मामले में मिले सबूतों को आधार पर प्रथम दृष्टया आरोपी के खिलाफ धारा 120-बी, 477ए आईपीसी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत दंडनीय अपराध लगाए गए हैं। तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरवा गोपी कृष्ण और आनंद तिवारी भी इसमें शामिल हैं।

    'अगर शराब नीति में कोई घोटाला नहीं था, तो इसे वापस क्यों लिया गया'

    'अगर शराब नीति में कोई घोटाला नहीं था, तो इसे वापस क्यों लिया गया'

    छापेमारी के कारण केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कथित "शराब भ्रष्टाचार" को लेकर केजरीवाल और सिसोदिया पर निशाना साधा। मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "भ्रष्ट व्यक्ति खुद को बेगुनाह साबित करने की कितनी भी कोशिश कर ले, फिर भी वह भ्रष्ट रहेगा। आप द्वारा भ्रष्टाचार का यह पहला मामला नहीं है। दिल्ली में शराब की दुकानों में भारी भ्रष्टाचार हुआ है।"

    केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि दिल्ली की शराब नीति उसी दिन वापस ले ली गई जिस दिन इसकी सीबीआई जांच का आदेश दिया गया था। मंत्री अनुराग ठाकुर ने पूछा, "अगर शराब नीति में कोई घोटाला नहीं था, तो इसे वापस क्यों लिया गया?"

    आप नेता संजय सिंह ने किया पलटवार

    आप नेता संजय सिंह ने किया पलटवार

    आप नेता संजय सिंह ने जोर देकर कहा कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर छापेमारी केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए क्रांतिकारी कार्यों को रोकने का एक प्रयास था। आप नेता संजय सिंह ने कहा, "मनीष सिसोदिया अमेरिका के सबसे बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के पहले पन्ने पर थे। पूरे देश में हर कोई इससे खुश है लेकिन भाजपा नहीं। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में कुछ असाधारण काम किया है, चाहे वह मोहल्ला क्लीनिक हो या हो, यह शिक्षा क्षेत्र है, आप नेतृत्व ने इसमें क्रांति ला दी है। अब ये सीबीआई छापे और कुछ नहीं बल्कि इस सब को रोकने का प्रयास है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+