केजरीवाल मॉडल VS त्रिवेंद्र रावत मॉडल पर खुली बहस, सिसोदिया बोले- वक्त बताइए, मैं देहरादून आ जाऊंगा
केजरीवाल मॉडल VS त्रिवेंद्र रावत मॉडल पर खुली बहस, सिसोदिया ने कहा- जिस दिन सुविधा हो बताइए, मैं देहरादून आ जाऊंगा
Manish Sisodia Challenges Uttarakhand Govt For Debate 'Kejriwal Vs Trivendra' Model: आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस बात का ऐलान किया है कि वो आने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में राज्य में चुनाव लड़ेंगे। 18 दिसंबर को आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इसी सिलेसिले में देहरादून गए थे। अब इस पूरे मामले को लेकर खुले बहस की चुनौती वाला मुद्दा छिड़ गया है। मनीष सिसोदिया ने उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी (BJP) को केजरीवाल मॉडल VS त्रिवेंद्र रावत मॉडल पर चर्चा के लिए चुनौती दी थी। इस चुनौती के लिए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक तैयार हो गए हैं। जिसपर अब मनीष सिसोदिया ने भी कहा है, 'मदन कौशिक को जब भी वक्त मिले वो बता दें, मैं बहस के लिए देहरादून पहुंच जाऊंगा।'

इस किस्म के खुले डिबेट से ही जनतंत्र मजबूत होगा: मनीष सिसोदिया
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार (23 दिसंबर) को मदन कौशिक का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, ''केजरीवाल मॉडल vs त्रिवेंद्र रावत मॉडल।भाजपा शासन में देवभूमि में क्या विकास हुआ? मुझे खुशी है कि आप इस विषय पर डिबेट करने को तैयार हुए। इस किस्म के खुले डिबेट से ही जनतंत्र मजबूत होगा। 2, 3, 4 जनवरी में से किस दिन आपको सुविधा होगी, कृपया बताइएगा। मैं उसी दिन देहरादून आ जाऊंगा।''
वीडियो में मदन कौशिक ने क्या-क्या कहा?
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मदन कौशिक का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें मंत्री ने अपने सरकार के किए कामों के बारे में बता रहे हैं। वीडियो में मदन कौशिक कह रहे हैं, उन्हें (मनीष सिसोदिया) जहां भी सुविधा हो, दिल्ली, देहरादून...कहीं भी हम ऐसे बहस के लिए तैयार हैं। वो जहां कहीं बुलाएंगे हम जाएंगे। हमने तो पहले 100 कामों के बारे में कहा था लेकिन मैं कल गिन रहा था हमारी तो 200 से ज्यादा योजनाएं हैं, जो हमने इस पांच साल जनता के लिए जारी किए हैं। इसलिए वो जब भी चाहेंगे, हमें दिल्ली में आने में कोई दिक्कत नहीं है।''
उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हाल ही में ऐलान किया है कि उनकी पार्टी AAP उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मनीष सिसोदिया ने कहा है कि हम उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उत्तराखंड में 2022 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है।
AAP नेता मनीष सिसोदिया ने मीडिया से कहा था, ''मैं दो बार व्यक्तिगत रूप से उत्तराखंड गया और जनता से मिलकर उनका हाल जाना है। वहां की जनता से शिकायत की है। जनता ने कहा है कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वहां कोई काम नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications