मनीष सिसोदिया ने एमसीडी में हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ा
दिल्ली में हार का ठीकरा मनीष सिसोदिया ने ईवीएम मशीनों पर फोड़ा, बोले भाजपा की जीत की कोई वजह नहीं है।
नई दिल्ली। एमसीडी चुनाव के नतीजे आने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हार का ठीकरा ईवीएम मशीन पर फोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2009 का चुनाव हारने के बाद ईवीएम मशीन पर रिसर्च शुरु कर दी थी और इसपर महारत हासिल कर ली और आज उसी रिसर्च के दम पर पार्टी चुनाव में जीत हासिल कर रही है।

मनीष सिसोदिया ने पूर्व में भाजपा नेताओं के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी ने ईवीएम पर सिर्फ रिसर्च नहीं की बल्कि उनके नेता जीबीएल नरिसंहाराव व आडवाणी ने किताब भी लिखी, इनके नेता सुप्रीम कोर्ट भी गए थे। सिसोदिया ने कहा कि ईवीएम टेंपरिंग देश के लोकतंत्र की ऐसी कड़वी सच्चाई है जिसका शुरु में मजाक उड़ सकता है, लेकिन मजाक के डर से हम सच बोलना नहीं छोड़ सकते हैं।
हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस के जरिए सिसोदिया ने कहा कि नगर निगम चुनाव की स्थिति अब सामने आ चुका है, उन्होंने कहा कि दिल्ली में ईवीएम की लहर चलाने की कोशिश की गई है, भाजपा ने दिल्ली में सिर्फ डेंगू, कूड़ा फैलाने का काम किया है। भाजपा को जो जीत मिली है उसकी कोई भी वजह नहीं है, यह नतीजे आश्चयर्यनक है। भाजपा ने कोई काम किए बिना दिल्ली में जीत हासिल की। सिसोदिया के अलावा आशुतोष और गोपाल राय ने भी चुनाव में हार का ठीकरा ईवीएम मशीनों पर फोड़ा था।
इसे भी पढ़ें- नकारात्मक राजनीति को जनता ने नकारा,मोदी में बढ़ा देश का विश्वास-अमित शाह
गोपाल राय ने भी दिल्ली में ईवीएम मशीन की लहर की बात कही है। आप नेता नगेंद्र शर्मा ने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि पिछले एक दशक से दिल्ली की गलियों में किसी भी तरह की सफाई नहीं की गई है, ऐसा होगा भी क्योंकि ईवीएम मशीनें आपके साथ हैं, लिहाजा इसमें जीत और हार का कोई मतलब नहीं रह जाता है। गौरतलब है कि दिल्ली के नगर निगम में कुल 270 सीटें हैं जिसमें से भाजपा के पास 180 तो आप के खाते में 45 जबकि काग्रेस के खाते में 35 सीटें आई हैं।
-
Kal Ka Mausam: Delhi से महाराष्ट्र तक IMD का अलर्ट! 3-4 अप्रैल को किन राज्यों में तूफानी बारिश-ओलावृष्टि? -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी












Click it and Unblock the Notifications