बीजेपी द्वारा कृषि कानूनों का लाभ गिनाते पोस्ट की गई अरविंद केजरीवाल की वीडियो पर भड़के मनीष सिसोदिया, बोले...

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कल बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा उनके ट्विटर हैंडल पर कृषि कानूनों का लाभ गिनाते हुए पोस्ट की गई अरविंद केजरीवाल जी की वीडियो पर गुस्सा जाहिर किया है।

नई दिल्ली। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कल बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा उनके ट्विटर हैंडल पर कृषि कानूनों का लाभ गिनाते हुए पोस्ट की गई अरविंद केजरीवाल जी की वीडियो पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा,"कल बीजेपी और उसके प्रवक्ता ने अरविंद केजरीवाल जी के कृषि कानूनों का लाभ बताते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। मैं इसे लेकर गुस्से में था, लेकिन बीजेपी के लिए भी दुखी था कि उसे कानूनों की विश्वसनीयता स्थापित करने के लिए अरविंद जी की विकृत वीडियो क्लिप पोस्ट करनी पड़ी।"

Recommended Video

    Kisan Andolan: Manish Sisodia का आरोप, BJP ने Arvind Kejriwal का Video Doctored किया |वनइंडिया हिंदी
     Manish Sisodia

    गौरतलब है कि बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कल अपने ट्विटर हैंडल पर अरविंद केजरीवाल की 18 सेकंड की एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वे केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों का लाभ बता रहे थे। इस क्लिप में वह कह रहे थे,"आपकी जमीन नहीं जाएगी, आपका एमएसपी नहीं जाएगा आपकी मंडी नहीं जाएगी।

    यह भी पढ़े: अरविंद केजरीवाल बोले- किसानों को मेरा पूरा समर्थन, उनके विरोध को बदनाम करना सरासर गलत

    अब किसान देश में कहीं भी अपनी फसल बेच सकता है। अब किसान को अच्छे दाम मिलेंगे वो मंडी के बाहर कहीं भी बेच सकता है। दिलीप जी यह 70 सालों में कृषि क्षेत्र में सबसे बड़ा क्रांतिकारी कदम होगा। इस वीडियो के कैप्शन में संबित पात्रा ने लिखा था कि तीनों कृषि कानूनों का लाभ गिनाते हुए सर (केजरीवाल) जी।

    इस वीडियो को बीजेपी के कार्यकर्ता विकास प्रीतम सिन्हा ने भी पोस्ट करते हुए लिखा,"अगर झूठ, फरेब, धोखा, मक्कारी और धूर्तता का कोई चेहरा होता तो वह बिल्कुल ऐसा होता।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+