VIDEO: मनीष मल्होत्रा ने दिया 'सुराग', रिलेशनशिप में हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर?

Recommended Video

    Ranbir Kapoor & Alia Bhatt's Affair CONFIRMED by this Actress | FilmiBeat

    मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार किसी फिल्‍म में साथ काम कर रहे हैं। फिल्‍म का नाम है 'ब्रह्मास्त्र'। फिल्‍म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और दोनों इन दिनों काफी वक्‍त साथ में बिता रहे हैं। उनके बीच नजदीकियां बढ़ने की बातें अभी तक सिर्फ सूत्रों के हवाले से कही जा रही थीं लेकिन अब इंडस्‍ट्री के जाने-माने ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्‍होत्रा ने इस संबंध में बड़ा खुलासा किया है। बची कसर एक्‍ट्रेस सोनाक्षी सिन्‍हा ने पूरी कर दी। सोनाक्षी ने कभी भी सब के सामने एक-दूसरे को कपल न मानने वाले आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा के बीच दूरियां कितनी बढ़ गई हैं, इस बात से पर्दा उठा दिया। मौका था नेहा धूपिया के चर्चित शो बीएफएफ वोग (BFF Vogue) का जिसमें मनीष मल्‍होत्रा और सोनाक्षी मेहमान बनकर आए थे। जानिए क्‍या कहा उन दोनों ने

    साल 2018 में एक हो सकते हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

    साल 2018 में एक हो सकते हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

    टॉक शो में नेहा धूपिया ने जब मनीष मल्होत्रा से सवाल पूछा कि 2018 में बॉलीवुड के ऐसे कौन से दो लोग हैं जिनमें अफेयर हो सकता है। इस सवाल पर मनीष ने काफी दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा इस साल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक हो सकते हैं।

    सोनाक्षी ने जो कहा उसे जानकर कहेंगे हो सकता है

    सोनाक्षी ने जो कहा उसे जानकर कहेंगे हो सकता है

    इसके बाद जब नेहा धूपिया ने पूछा, कौनसी जोड़ी 2018 में टूट जाएगी, तो सोनाक्षी सिन्‍हा ने बड़ी आसानी से कहा, 'आलिया और सिद्धार्थ'। इस पर नेहा धूपिया ने सोनाक्षी को याद दिलाया कि तुमने यह कहकर साफ कर दिया कि यह दोनों जोड़ी हैं।'

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अफेयर का भी हुआ जिक्र

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अफेयर का भी हुआ जिक्र

    नेहा ने जब मनीष और सोनाक्षी से पूछा कि बॉलीवुड के ऐसे एक कपल का नाम बताओ, जिन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। इसके जवाब में सोनाक्षी सिन्हा, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम लेती हैं वैसे ये तो सच है कि दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता रहा है यहां तक कि अभी हाल ही में फिल्म पद्मावत कि स्क्रीनिंग पर दोनों हाथों में हाथ डालकर पहुंचे थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा के बात में दम तो लगता है।

    अयान मुखर्जी कर रहे हैं फिल्‍म का निर्देशन

    अयान मुखर्जी कर रहे हैं फिल्‍म का निर्देशन

    बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं और फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म को काफी बड़े बजट में बनाया जा रहा है और इस फिल्म में थ्रिल और रोमांस देखने को मिलेगा।

    देखें VIDEO

    देखें उस टॉक शो का VIDEO जिसमें ये खुलासा हुआ। आपको ये भी बता दें कि बीएफएफ वोग का यह एपिसोड 10 फ़रवरी को प्रसारित किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+