Manipur Women Parade: एक जुवेनाइल समेत कुल 6 आरोपी अरेस्ट, पुलिस ने बयान में और क्या कहा?

Manipur Women Parade वायरल वीडियो मामले में पुलिस की कार्रवाई कठघरे में है। इसी बीच पुलिस ने कहा है कि कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी नाबालिग यानी जुवेनाइल भी है।

शनिवार को जारी बयान में मणिपुर पुलिस ने कहा, महिलाओं की परेड वाले वायरल वीडियो मामले में "आज एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पांच मुख्य आरोपियों और एक किशोर सहित कुल मिलाकर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।"

Manipur Women Parade

पुलिस ने कहा, पूरे मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस हर संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह की अगुवाई में हालात पर कंट्रोल पाने का प्रयास कर रही मणिपुर पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

दरअसल, सांप्रदायिक हिंसा की आग में ढाई महीने से अधिक समय से झुलस रहा पूर्वोत्तर भारतीय राज्य मणिपुर महिलाओं को नंगा कर परेड कराए जाने की घटना को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

वीडियो 4 मई की बताई जा रही है, लेकिन संसद के मॉनसून सेशन से एक दिन पहले वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई। तर्क दिया गया कि मणिपुर में इंटरनेट पर पाबंदियों के कारण वीडियो सामने आने में समय लगा।

हालांकि, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि जिस थाना क्षेत्र में ये वारदात हुई, वह इलाका भारत के सबसे शानदार पुलिस स्टेशन के दायरे में आता है। सुप्रीम कोर्ट में मामला जाने के बाद मुख्यमंत्री और गृहमंत्री एन बीरेन सिंह की सरकार ने स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई की दलील दी।

Best Police Station का तमगा पा चुके थाने से सिर्फ 850 मीटर दूर महिलाओं के साथ बर्बरता के संबंध में 18 मई को जीरो FIR हुई। 21 जून को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और इसके भी एक महीने बाद गिरफ्तारी हुई। बहरहाल, पूरे मामले की टाइमलाइन के आधार पर सरकार और पुलिस दोनों कठघर में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+