मिजोरम तक पहुंची मणिपुर हिंसा की आग, पूर्व उग्रवादी समूह की चेतावनी- 'मैतेई छोड़ दें राज्य'

मणिपुर हिंसा की आग अब उसके पड़ोसी राज्यों में भी पहुंच गई है। मिजोरम के एक पूर्व उग्रवादी समूह पीस एकॉर्ड एमएनएफ रिटर्नीज एसोसिएशन (PAMRA) ने मैतेई लोगों को राज्य छोड़ने की चेतावनी दी है। साथ ही कहा कि मिजोरम के लोग महिलाओं को नग्न घुमाने की घटना से काफी ज्यादा आक्रोशित हैं।

PAMRA ने 21 जुलाई को इस संबंध में एक प्रेस रिलीज जारी की थी। जिसमें उन्होंने कहा कि मैतेई लोग अपनी सुरक्षा के लिए राज्य को छोड़ दें। हाल ही में वायरल हुए वीडियो से मिजो युवाओं में काफी ज्यादा रोष है। ऐसे में अगर उनके साथ कुछ अप्रिय होता है, तो वो खुद जिम्मेदार होंगे।

manipur violence

ग्रुप ने आगे कहा कि मणिपुर में जो कुकी लोगों के साथ हो रहा, उसको पूरी दुनिया जानती है। उससे मिजो समुदाय को भी काफी पीड़ा पहुंची है। ऐसे में कुछ भी अप्रिय हो सकता है।

1986 में शांति समझौते पर किया था हस्ताक्षर
आपको बता दें कि PAMRA पहले उग्रवादी संगठन था। उसने मिजो नेशनल फ्रंट की आजादी की लड़ाई लड़ी। 1986 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद अपने हथियार छोड़ दिए। साथ ही अपने सदस्यों के लाभ के लिए पीस एकॉर्ड एमएनएफ रिटर्नीज एसोसिएशन (PAMRA) बनाया।

मणिपुर में क्या हुआ था?
4 मई को मणिपुर के एक गांव में दो महिलाओं को नग्न घुमाया गया। जिसका वीडियो 19 अप्रैल को सामने आया। इसके बाद से मणिपुर में बवाल जारी है। पूरे देश में इस घटना की निंदा की गई। पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी इस घटना का विरोध हो रहा है।

5 आरोपी गिरफ्तार
घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी नाराजगी जताई थी। साथ ही राज्य सरकार को कड़ी कार्रवाई करने को कहा था। जिसके बाद से 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। जिसमें मुख्य आरोपी भी शामिल है। वहीं अनियंत्रित भीड़ ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी का घर जला दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+