'वे सच्चे हैं, हम उनके आंदोलन का समर्थन करते हैं ', मणिपुर हिंसा पर बोले सीएम एन बीरेन सिंह

Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा और मंत्रियों-विधायकों के घरों पर हुए हमलों को लेकर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का बयान सामने आया है। सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा, 'जो लोग निर्दोष लोगों की हत्याओं के खिलाफ़ सही मायने में आंदोलन कर रहे हैं, वे सच्चे हैं, हम उनके आंदोलन और आंदोलन का समर्थन करते हैं।'

Recommended Video

    'वे सच्चे हैं,हम उनके आंदोलन का समर्थन करते हैं ',मणिपुर हिंसा पर बोले सीएम एन बीरेन सिंह

    सीएम एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार 22 नवंबर को इम्फाल में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान मीडिया कर्मियो ने मंत्रियों और विधायकों के घरों पर हुए हमलों को लेकर सवाल पूछा। इस सवाल पर सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा,'मैंने पहले ही कहा और निंदा की है। जो लोग निर्दोष लोगों की हत्याओं के खिलाफ़ सही मायने में आंदोलन कर रहे हैं।'

    Manipur CM N Biren Singh

    उन्होंने कहा कि वे सच्चे हैं, हम उनके आंदोलन और आंदोलन का समर्थन करते हैं क्योंकि सभी को लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने का अधिकार है। लेकिन लोकतांत्रिक आंदोलन के नाम पर कुछ गिरोहों ने लूटपाट की, मंत्रियों के घरों को जलाया और उनकी संपत्ति लूटी। इसलिए, हमने पहले ही उचित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    बताया कि हमने सीसीटीवी के ज़रिए पहले ही पहचान कर ली है कि कौन कौन है और मुझे सार्वजनिक रूप से यह कहते हुए शर्म आती है कि मणिपुर में यह हो रहा है और आंदोलन के नाम पर लूटपाट हो रही है। यह शर्म की बात है। हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि 3 मई से अब तक मेरे घर पर 3 बार हमला हुआ है।

    अगर उपद्रवी मेरे घर पर हमला करते हैं तो अपनी जिंदगी और प्रॉपर्टी की रक्षा करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16 नवंबर को उपद्रवियों ने 3 मंत्रियों और 9 विधायकों के घर हमला किया था। इनमें सुसींद्रो का घर भी शामिल था। वाहनों में आग लगाई और फायरिंग भी की थी।

    बता दें, 11 नवंबर को सुरक्षा बलों और कुकी-जो उग्रवादियों के बीच गोलीबारी के बाद जिरीबाम से 6 लोग लापता हुए थे। इनके शव पिछले दिनों जिरी नदी और असम के कछार में बराक नदी में पाए गए। इस के बाद यह हिंसा भड़की थी और उग्र हुए लोगों ने मंत्रियों-विधायकों के घरों में तोड़फोड़ की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+