Manipur Video: फर्जी खबर के चलते उग्र हुई भीड़, मणिपुर में महिलाओं के साथ कर डाली शर्मनाक हरकत
जिस तरह से मणिपुर में जो महिलाओं को नग्न करके परेड करने का वीडियो सामने आया, उसके बाद देशभर में इस घटना की चर्चा हो रही है। हर कोई इस घटना की निंदा कर रहा है और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की बात कह रहा है।
दिल दहला देने वाले इस वीडियो में भीड़ दो महिलाओं को सड़क पर नग्न करके परेड करा रही है। दोनों महिलाएं कूकी जो समुदाय की हैं। रिपोर्ट के अनुसार दोनों महिलाओं के साथ गैंगरेप भी किया गया। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

लेकिन इस घटना के पीछे की वजह की बात करें तो एक फर्जी खबर की वजह से भीड़ ने दोनों महिलाओं के साथ यह सलूक किया है। पुलिस के सूत्रों के अनुसार दिल्ली में रेप की एक खबर को फैलाया गया, जिसमे मणिपुर की ही तरह की रेप की खबर की बात कही गई।
फर्जी खबर फैलाई गई कि मणिपुर की महिला जोकि एक समुदाय विशेष की थी उसके साथ रेप किया गया है। एक महिला की तस्वीर जोकि प्लास्टिक से लिपटी है उसे शेयर किया गया और कहा गया कि यह मणिपुर की महिला है। लेकिन बाद में यह साफ हुआ कि यह मामला दिल्ली का है। इस वीडियो के चलते भीड़ उग्र हो गई और उन्होंने कोंगपोकपी से पांच लोगों को बंधक बना लिया। यह घटना 4 मई की है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार तकरीबन 800-1000 लोग हथियार के साथ बी फेनोम गांव में घुसे और यहां तोड़फोड़ और लूटपाट की। घरों को जला दिया गया, जमकर तबाही मचाई गई। रिपोर्ट के अनुसार ये लोग मैतेई समुदाय के थे।
इस हमले के दौरान तीन महिलाएं और दो पुरुष वहां से भागने में सफल रहे और पास के जंगल में सुरक्षा के लिए छिप गए। बाद में इन लोगों को नोंगपोक सेकमई पुलिस ने बचाया, लेकिन जब इन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया तो यहां से भीड़ ने उनका अपहरण कर लिया।
इसमे से एक युवक को इन लोगों ने मौत के घाट उतार दिया। तीन महिलाओं को जबरन नंगा किया गया। इसमे से एक महिला की उम्र 21 साल की है जिसके साथ गैंग रेप किया या। जब उसके 19 साल के भाई ने बचाने की कोशिश की तो उसे इन लोगों ने मार दिया।
अभी तक इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमे से एक व्यक्ति वह है जो वीडियो में नजर आ रहा है और उसने हरी टी शर्ट पहन रखी है। मुख्यमंत्री ने दोनों की गिरफ्तार की पुष्टि की है। इस मामले में 18 मई को शिकायत दर्ज की गई थी, जिसे 21 जून को एफआईआर में तब्दील कर दिया गया था। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि सरकार इन लोगों के खिलाफ फांसी की सजा पर विचार कर रही है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications