Manipur Row: 'दो ड्रोन देखे', मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, जानिए क्या है ताजा मामला?

Manipur Row:मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के कोटरुक के पास रविवार को उग्रवादियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस घटना में उग्रवादियों ने गोलीबारी की और ग्रेनेड गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया।

यह हमला दोपहर करीब 2 बजे उग्रवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गोलीबारी के दौरान हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा।गांव के एक निवासी ने हमले से पहले के भयावह क्षणों को याद किया।

Manipur Row

"मैंने बम गिराने से पहले हमारे गांव के ऊपर दो ड्रोन उड़ते हुए देखे... गांव के कुछ घर अभी भी बमों की वजह से जल रहे हैं," सुनील निंगथौजम ने कहा, जो पीड़ितों में से एक के रिश्तेदार हैं और गांव की शांति समिति के महासचिव के रूप में काम करते हैं।

मणिपुर पुलिस की प्रतिक्रिया

मणिपुर पुलिस ने इस हमले के लिए कुकी उग्रवादियों को जिम्मेदार ठहराया है। एक बयान में, उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि 'ड्रोन बमों का इस्तेमाल आम तौर पर सामान्य युद्धों में किया जाता रहा है। सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ विस्फोटक तैनात करने के लिए ड्रोन का हमला बहुत सारे बातों को बताता है।'

यह घटना एक दिन पहले ही कंगपोकपी और चूड़ाचांदपुर जिलों में कुकी-जो समूहों द्वारा मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के खिलाफ विरोध रैलियों के बाद हुई है। विरोध प्रदर्शनों ने पहले ही क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+