Manipur violence: 'मेरा राज्य जल रहा है मोदी जी मदद कीजिए', चैंपियन मैरीकॉम ने क्यों कहा ऐसा?
Mary Kom: मणिपुर की मैरी कॉम 8 बार विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी हैं।2012 के ओलंपिक में उन्होंने कांस्य और 2014 के एशियाई खेल में गोल्ड मेडल जीता है।

Manipur violence: मणिपुर में मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल करने की मांग को लेकर जबरदस्त बवाल मचा हुआ है। राज्य में हिंसा भड़की हुई है। जिसके चलते 8 जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है और पूरे राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को ठप कर दिया गया है।
'मेरा राज्य मणिपुर जल रहा है'
तो वहीं इसी बीच भारत की स्टार महिला मुक्केबाज चैंपियन मैरीकॉम ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भावुक अपील करते हुए कहा है कि 'मेरा राज्य मणिपुर जल रहा है। कृपया इसे बचाने के लिए मदद कीजिए।' उन्होंने अपने ट्वीट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी ट्वीट किया था।
'मेरे पैरेंट्स भी सेफ नहीं हैं '
इसके बाद उन्होंने इंडिया टूडे से बात करते हुए कहा कि ' मेरे पैरेंट्स भी सेफ नहीं हैं और वो भी उधर से निकलने की सोच रहे हैं, मैं केंद्र औऱ राज्य सरकार से सिचुएशन को कंट्रोल करने की अपील करती हूं। मेरे पैरेंट्स को डर है कि कहीं उनका घर भी हमलावरों का शिकार ना हो जाए।'
'आदिवासी एकता मार्च' में हुआ बवाल
गौरतलब है कि मैतेई समुदाय को एसटी श्रेणी में शामिल करने की मांग का विरोध करने के लिए छात्रों के एक संगठन ने 'आदिवासी एकता मार्च' निकाला था, जिसमें तोरबंग इलाके के पास आदिवासियों और गैर आदिवासियों के बीच विवाद हुआ जिसने हिंसा का रूप धारण कर लिया है। जिसके बाद राज्य के आठ जिलों कर्फ्यू लगाने के साथ ही 5 दिनों तक मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
राज्य में स्थिति नियंत्रित: पुलिस
हिंसा को कंट्रोल करने के लिए राज्य में सेना बुला ली गई है और आठ राज्यों में असम रायफ़ल्स के जवानों की भी तैनाती की गई है। हालांकि राज्य पुलिस ने बयान दिया है कि राज्य में स्थिति नियंत्रित है। हिंसा पर काबू पा लिया गया है। 4000 ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और वो सभी सेना और असम रायफल्स की निगरानी में हैं।
रैली में हजारों आंदलोनकारियों ने हिस्सा लिया
आपको बता दें कि हिंसा करने वाले काफी लोगों ने चुराचांदपुर के कई घरों में तोड़फोड़ की और घर को आग के हवाले कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रैली में हजारों आंदलोनकारियों ने हिस्सा लिया था इसलिए गहमा-गहमी ने इतना वृहद रूप धारण किया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications