Manipur Violence: मणिपुर हिंसा पर सख्ती, दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश

मणिपुर हिंसा का लेकर शासन ने सख्ती शुरू कर दी है। राज्य में सभी जिलाधिकारियों को कड़े एक्शन के निर्देश दिए गए हैं। दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए गए।

Manipur riot Update

Manipur Violence News Update: मणिपुर में हिसा को लेकर सरकार सख्त हो गई है। शुक्रवार को प्रशासन ने दंगाइयों पर नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। राज्य के सभी सभी जिलाधिकारियों, उप-विभागीय मजिस्ट्रेटों और कार्यकारी मजिस्ट्रेटों, विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेटों को दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए गए। जिसके प्रशासन ने दंगा प्रभावित इलाकों में निगरानी कड़ी कर दी है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल और आरएफ के जवानों की तैनाती की गई है।

मणिपुर में हिंसा (Manipur Violence) पर काबू पाने के लिए सरकार ने अब राज्य में 'शूट एट साइट' यानी दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए हैं। लेकिन सरकार ने इसके लिए शर्ते लगाई हैं। ये आदेश तभी लागू होगा जहां दंगाइयों पर नियंत्रण के लिए चेतावनी, समझाइश के बाद बल प्रयोग से भी स्थिति नियंत्रण में ना आई हो।

यह भी पढ़ें: Manipur violence: 'मेरा राज्य जल रहा है मोदी जी मदद कीजिए', चैंपियन मैरीकॉम ने क्यों कहा ऐसा?

राज्य में मैतेई समुदाय को एसटी कैटेगरी में शामिल करने के खिलाफ एक आदिवासी स्टूडेंट यूनियन ने मार्च किया था। जिसमें भड़की हिंसा ने उग्र रूप ले लिया है। मणिपुर के कई जिलों में हिंसा के पर नियंत्रण के लिए कर्फ्यू लगा दिया गा था। पूरे राज्य में पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवा स्थगित है।

राज्य में स्थिति तनावपूर्ण है। हिंसक प्रदर्शन को रोकने के लिए राज्य के कई जिलों में सेना और असम राइफल्स के जवानों को तैनात किया गया है। हिंसाग्रस्त इलाकों में सेना के फ्लैग मार्च के अलावा हैलिकॉप्टर के जरिए भी निगरानी की जा रही है।

सेना और असम राइफल्स ने संयुक्त रूप से राज्य के हिंसा प्रभावित जिलों चुराचंदपुर के खुगा, टाम्पा, खोमौजनब्बा के क्षेत्र, इंफाल के मंत्रीपुखरी, लाम्फेल कोइरंगी क्षेत्र, काकचिंग जिलों के सुगनू में फ्लैग मार्च के अलावा हवाई सर्वेक्षण भी किया है।

Recommended Video

    Manipur Violence: मणिपुर जल उठा, Mary Kom ने PM Modi से क्या कहा ? | Manipur Clash | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: Explained: Manipur में ताजा हिंसा की वजह क्या है? क्या है प्रदर्शनकारियों की मांग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+