Manipur: भाजपा विधायक केबी देवा के आवास पर आईईडी से हमला, विस्फोट में उड़ा गेट
Manipur News: मणिपुर की नौरिया पखंग लक्पा सीट से भाजपा विधायक केबी देवी के आवास पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने आईईडी से हमला किया। इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Manipur Violence: हिंसाग्रस्त मणिपुर (manipur) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक केबी देवी के आवास पर बाइक सावर दो बदमाशों ने आईईडी बम से हमला किया। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन, इस हमले में विधायक के आवास का गेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
मणिपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 जून को इंफाल पश्चिम के निंगथेमचा करोंग में नौरिया पखंग लक्पा सीट से भाजपा विधायक केबी देवी के आवास पर अज्ञात बदमाशों ने बम से हमला किया है। दोनों बदमाश बाइक से आए थे और भाजपा विधायक के आवास को निशाना बनाते हुए कम तीव्रता का आईईडी बम फेंका दिया।
बम फेंकने के बाद बाइक सवार बदमाश मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। मणिपुर पुलिस ने बताया कि इस विस्फोट में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, जिस समय यह विस्फोट हुआ, उस वक्त भाजपा विधायक केबी देवी अपने आवास पर मौजूद थीं। जानकारी के मुताबिक, इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
सामने आई सीसीटीवी फुटेज में बाइक सावर दो बदमाश भाजपा विधायक केबी देवी के आवास के बाहर बम फेंकते हुए साफ नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने सीटीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस की मानें वह जल्ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मणिपुर में जारी हिंसा पर नियंत्रण पा लिया गया है। बीते 48 घंटों में कोई भी हिंसा की खबर नहीं है और राज्य में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में पोरोमपाट थानाअंतर्गत क्षेत्र से 27 हथियार, 245 गोलियां और 41 बम बरामद हुए हैं।
वहीं, विष्णुपुर जिले से एक हथियार और दो बम मिले। सुरक्षा सलाहकार ने बताया, अब तक 896 हथियार, 11,763 गोलियां और विभिन्न प्रकार के 200 बम बरामद किए गए हैं। साथ ही, घाटी के पांच जिलों में कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील का एलान किया गया है। वहीं, पास के पहाड़ी जिलों में 8 से 10 घंटे की ढील है।












Click it and Unblock the Notifications