Manipur News: मणिपुर के चंदेल में असम राइफल्स का बड़ा एक्शन, 10 उग्रवादियों को किया ढेर

Manipur News: मणिपुर के चंदेल जिले में बुधवार को उग्रवादियों और असम राइफल्स की जोरदार मुठभेड़ होने की खबर है. सेना (Indian Army) के इस्टर्न कमांड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी शेयर की है. पोस्ट के मुताबिक, असम राइफल्स ने 10 उग्रवादियों को मार गिराया है. अधिकारियों ने ऑपरेशन की जानकारी देते हुए कहा कि सेना के पास सशस्त्र उग्रवादियों की आवाजाही की खुफिया जानकारी सामने आई थी. सेना की टुकड़ी ने जब अपना अभियान शुरू किया, तो उग्रवादियों ने हमले शुरू कर दिए. उनकी ओर से जमकर गोलीबारी शुरू कर दी गई थी, जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की. इसमें 10 उग्रवादी मारे गए हैं और कुछ के छुपे होने की अभी भी आशंका है. इस अभियान में बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किया गया है. सेना का ऑपरेशन अभी जारी है.

Manipur News

यह भी पढ़ें: Manipur Violence: मणिपुर में फिर जातीय टकराव! त्योहार मनाने को लेकर कुकी और मैतेई समुदाय आमने-सामने

Manipur में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

सेना की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, मणिपुर के चंदेल जिले और आसपास के इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन अभी जारी है. यह इलाका भारत-म्यामांर बॉर्डर के पास लगा है. सुरक्षा के लिहाज से यह इलाका बेहद संवेदनशील है और उग्रवादी गतिविधियों का केंद्र भी रहा है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस इलाके में कुछ और उग्रवादियों के छिपे होने की भी आशंका है. फिलहाल सेना का ऑपरेशन जारी है. मणिपुर में पिछले दो साल से ज्यादा वक्त से अशांति का दौर जारी है. प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू होने के दौरान यह कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़ें: Raipur Tiranga Yatra: 10,000 लोगों ने मिलकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना की सफलता का जश्न मनाया

सेना के ऊपर उग्रवादियों ने की गोलीबारी

सेना ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी में बताया कि उग्रवादी गतिविधियों की सूचना के आधार पर असम राइफल्स की एक टुकड़ी चंदेल जिले में सर्च ऑपरेशन चला रही थी. इसी दौरान घात लगाकर छुपे हुए उग्रवादियों ने गोलीबारी की शुरुआत कर दी. सेना की जवाबी कार्रवाई में 10 उग्रवादी मारे गए हैं. चंदेल जिला मणिपुर का सीमावर्ती इलाका है. इस जिले का एक हिस्सा सीधे बर्मा की सीमाओं को छूता है और कई बार इस इलाके का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भी किया गया है. सीमावर्ती जिले में सेना का सर्च ऑपरेशन अभी चल रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+