कितना ताकतवर है स्वदेशी तकनीक से बना 'Bhargavastra Air Defence System', ड्रोन हमलों से निपटने में करेगा मदद
Bhargavastra Air Defence System: भारत ने रक्षा ताकत में एक और बड़ा कदम उठाया है। सौर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (Solar Defence and Aerospace Limited SDAL) द्वारा डिजाइन किया गया भार्गवास्त्र का सफल परिक्षण किया है। इस हार्ड किल मोड काउंटर ड्रोन सिस्टम 'भार्गवास्त्र' को SDAL ने कम लागत में विकसित किया है।
ये काउंटर ड्रोन सिस्टम अब देश को ड्रोन अटैक के खतरे से निपटने में सक्षम बनाएगा। इसे'मेक इन इंडिया' मिशन के तहत बनाया गया है जिसे एक अत्यंत महत्वपूर्ण टेक्नॉलजी के रूप में देखा जा रहा है।

Bhargavastra Air Defence System: तीनों टेस्ट में सफल रहा भार्गवास्त्र
13 मई को ओडिशा के गुपालपुर स्थित सिवार्ड फायरिंग रेंज में तीन सफल परीक्षण किए गए। इनमें दो परीक्षणों में एक-एक माइक्रो रॉकेट दागे गए, जबकि एक परीक्षण सल्वो मोड में किया गया जिसमें 2 सेकंड के भीतर दो रॉकेट एकसाथ दागे गए।
कुल चारों रॉकेट्स ने अपेक्षित लॉन्च मापदंडों को पूरा किया और तकनीकी श्रेष्ठता का प्रमाण दिया। इसमें दो-स्तरीय रक्षा तंत्र दिया गया है जिसमें माइक्रो रॉकेट और गाइडेड माइक्रो मिसाइल का उपयोग किया गया है।
- पहली परत में यह अंगाइडेड माइक्रो रॉकेट का इस्तेमाल करता है, जो 20 मीटर के घातक दायरे में ड्रोन झुंड को समाप्त कर सकता है। इसकी मारक दूरी 2.5 किलोमीटर तक है।
- दूसरी परत में यह गाइडेड माइक्रो मिसाइल का उपयोग करता है, जो पहले से परीक्षणित है और लक्ष्य पर सटीक वार करने की क्षमता रखती है।
Bhargavastra Air Defence System: हर भौगोलिक परिस्थितियों में उपयुक्त
- 'भार्गवास्त्र' को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह 5000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी प्रभावी रूप से काम कर सकता है। यह भारतीय सशस्त्र बलों की संचालन आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
- मॉड्यूलर डिजाइन और सॉफ्ट किल विकल्प से लैस हैं। इस प्रणाली का मॉड्यूलर डिजाइन इसे बहुस्तरीय और बहुपरतीय वायु रक्षा कवर प्रदान करने में सक्षम बनाता है।
- इसमें शामिल सेंसर (रेडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल और RF रिसीवर) और शूटर को उपयोगकर्ता की आवश्यकता अनुसार कॉन्फिगर किया जा सकता है।
- इसके अतिरिक्त, इसमें सॉफ्ट किल विकल्प जैसे जैमिंग और स्पूफिंग तकनीकें भी जोड़ी जा सकती हैं।
नेटवर्क सेंट्रिक वॉरफेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर से लैस
- 'भार्गवास्त्र' को मौजूदा नेटवर्क सेंट्रिक युद्ध प्रणाली में सरलता से जोड़ा जा सकता है।
- इसका अत्याधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर आधुनिक C4I तकनीक (Command, Control, Communications, Computers & Intelligence) से सुसज्जित है।
- इसका रेडार सिस्टम 6 से 10 किमी तक की दूरी से सूक्ष्म हवाई खतरों का पता लगाने में सक्षम है।
- EO/IR सेंसर सूट से लो रेडार क्रॉस सेक्शन वाले लक्ष्यों की सटीक पहचान सुनिश्चित होती है।
Bhargavastra Air Defence System: 'मेक इन इंडिया' की नई उड़ान
SDAL के अनुसार, 'भार्गवास्त्र' जैसी प्रणाली जिसमें माइक्रो मिसाइल के साथ-साथ माइक्रो रॉकेट का स्वदेशी और बहुस्तरीय संयोजन हो, वैश्विक स्तर पर अभी तक किसी देश द्वारा तैनात नहीं किया गया है। इसकी ओपन-सोर्स आर्किटेक्चर इसे भविष्य में अधिक उन्नत और लचीला बनाती है।
'भार्गवास्त्र' के सफल परीक्षण और परिनियोजन से भारत की वायु रक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत हुई है। यह 'मेक इन इंडिया' अभियान की एक और बड़ी उपलब्धि है जो भारतीय सेना को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ा रही है। ये डिफेंस सिस्टम सिर्फ एक काउंटर ड्रोन सिस्टम नहीं बल्कि भारतीय रक्षा क्षेत्र की नवाचार क्षमता, आत्मनिर्भरता और तकनीकी समृद्धि का प्रतीक बन चुका है। आने वाले समय में यह प्रणाली भारत की सीमाओं की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगी।
-
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
PM Kisan 22nd Installment: कितने बजे आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? ऐसे चेक करें अपने अकाउंट का स्टेटस -
अमिताभ बच्चन के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन, इमोशनल पोस्ट पढ़ दहल उठेगी आत्मा! -
LPG संकट के बीच SP नेता की जमाखोरी का खुलासा! 32 भरे सिलेंडरों के साथ धरा गया अब्दुल रेहान -
IPL से पहले क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, फिक्सिंग के आरोप में KKR के पूर्व खिलाड़ी सस्पेंड, ICC ने लगाया बैन -
ODI World Cup 2027: विराट कोहली-रोहित शर्मा को लेकर BCCI ले सकती है अब तक का सबसे बड़ा फैसला, फैंस हैरान! -
Vanshika Caste: बचपन की दोस्त संग Kuldeep Yadav लेंगे सात फेरे, क्या है वंशिका की कास्ट? -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली वालों के लिए गुड न्यूज! अचानक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुम्मा आज, दिल्ली से लेकर लखनऊ तक क्या है आपके शहर में नमाज का टाइम?












Click it and Unblock the Notifications