मणिपुर की घटना पर सपा सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी को घेरा, बोलीं- 'यह अहंकारी सरकार है'
SP MP Dimple Yada News: अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार 8 अगस्त को चर्चा हुई। इस दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को आड़े हाथों लेते हुए जमकर तीखा हमला बोला।
सांसद डिंपल यादव मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के साथ-साथ कानून व्यवस्था और महंगाई के मुद्दे पर प्रदेश की योगी सरकार को भी निशाने पर लिया। सपा सांसद ने दावा किया कि डबल इंजन की सरकार फेल हो गई।

समाचार एजेंस एएनआई के मुताबिक, सदन में बोलते हुए सपा सांसद डिंपल ने कहा कि मणिपुर की घटना बेहद संवेदनशील है। सरकार इस मामले में बेहद असंवेदनशील रही है। यह अहंकारी सरकार है, यह पूरी तरह से मानवाधिकार का उल्लंघन था। हिंसा को अंजाम देने के लिए महिलाओं को साधन के रूप में इस्तेमाल करना संवैधानिक लोकतंत्र में अस्वीकार्य है...यह एक राज्य-प्रायोजित जातीय हिंसा थी।
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग कह रहे थे कि हमें राजस्थान, छत्तीसगढ़ की चर्चा करा चाहिए। अगर ऐसा है तो गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की भी चर्चा जरूर होनी चाहिए। उन्होंने बोलते हुए कहा कि, 'क्योंकि NCRB के आंकड़े बताते हैं कि हर तीन घंटे में उत्तर प्रदेश के अंदर एक महिला का शारीरिक उत्पीड़न होता है।' केंद्र औऱ यूपी की सरकार इस बात पर संज्ञान नहीं ले रही है।
उन्होंने कहा कि मणिपुर में जो घटना हुई है, वह कोई मामूली घटना नहीं है। यह बहुत ही संवेदनशील घटना है। लेकिन इस मामले में सरकार बेहद असंवेदनशील रही है। यह सरकार मद (अहंकार) में डूबी हुई सरकार है। हिंसा को अंजाम देने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है, यह स्वीकार करने योग्य नहीं है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में इस घटना की निंदा हुई।
मणिपुर हिंसा को लेकर पूरे विश्व में भारतवासियों का सिर शर्म से झुक गया। आजतक की खबर के मुताबिक, सपा सांसद डिंपल यादव ने इस दौरान बोलते हुए कहा कि अगर सोशल मीडिया में विजुअल सामने नहीं आते तो किसी को भी पता नहीं चलता कि मणिपुर में क्या हुआ है। जो विजुअल सामने आए, जिसमें महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया गया और फिर उनका रेप किया गया। इसका कौन जिम्मेदार है।
हम सरकार से जानन चाहते हैं कि कितने लोगों पर एक्शन हुआ है, कितनी गिरफ्तारियां हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान सपा सांसद ने कहा कि मणिपुर हिंसा के बाद 60 हजार लोग विस्थापित हुए हैं। 14 हजार बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। क्या यह भाजपा की राजनीतिक और नैतिक जिम्मेदारी नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications