Manipur Violence: इंफाल में फिर भड़की हिंसा, महिलाओं ने सड़कें जाम कीं, टायर जलाए; छोड़े गए आंसू गैस के गोले

Manipur Violence: तीन मई से भड़की हिंसा का सिलसिला अभी तक जारी है। 19 जुलाई को सामने आए दो महिलाओं निवस्त्र घुमाने वाले वीडियो के बाद से हिंसा ने रौद्र रूप ले लिया है। जिसमें पूरा राज्य झुलस रहा है।

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। ताजा मामला इंफाल से सामने आया है। यहां महिला प्रदर्शनकारियों द्वारा घारी इलाके में एक मुख्य सड़क के दोनों किनारों का चक्का जाम कर दिया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए, जिसके बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।

प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए मणिपुर सशस्त्र पुलिस, सेना और त्वरित कार्रवाई बटालियन मौके पर पहुंची। एक ऑपरेशन में उन्होंने आग बुझाई और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। तो ऐसे बिगड़ते गए मणिपुर के हालात...

Manipur Violence

राज्य सामान्य स्थिति में लौटने की कोशिश कर रहा था, तब 4 मई का एक वीडियो 19 जुलाई को सामने आया जिसमें समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष के पुरुषों के एक समूह द्वारा निवस्त्र सड़क पर घुमाया। इस वीडियो ने देश भर में आक्रोश पैदा कर दिया है और कांग्रेस ने मांग की है कि हिंसा प्रभावित राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। घटना के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

तीन मई से झुलस रहा है मणिपुर

आपको बता दें कि बीती 3 मई से इंफाल घाटी में केंद्रित बहुसंख्यक मैतेई और पहाड़ियों पर कब्जा करने वाले कुकी समुदाय के बीच जातीय झड़प हो रही हैं। हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। हिंसा की शुरुआत मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' के आयोजन के बाद हुई थी।

53 प्रतिशत मैतेई तो और 40 फीसदी आबादी

मणिपुर की आबादी में मैतेई लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है। वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासी, जिनमें नागा और कुकी शामिल हैं, 40 प्रतिशत हैं और ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों से आगजनी, लूट, हिंसा और भीड़ जमा होने की कई घटनाएं सामने आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+