मणिपुर की राज्यपाल छुट्टी पर, सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद को दिया गया अतिरिक्त प्रभार
मणिपुर की राज्यपाल डॉ. नजमा ए हेपतुल्ला के अवकाश पर रहने तक सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद उनके कार्यों का निर्वहन करेंगे।
इंफाल, 10 अगस्त। मणिपुर की राज्यपाल डॉ. नजमा ए हेपतुल्ला के अवकाश पर रहने तक सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद उनके कार्यों का निर्वहन करेंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक आदेश में ऐसा कहा गया है। बता दें कि मणिपुर और मिजोरम का अतिरिक्त प्रभार दो राज्यपालों को सौंपा गया है।

जहां सिक्किम के गवर्नर नजमा ए हेपतुल्ला के छुट्टी पर रहने तक मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे वहीं, अरुणाचल प्रदेश के गवर्नर ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा मिजोरम के गवर्नर के पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाएंगे। बता दें कि मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभापति भी इस समय छुट्टी पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications