Manipur violence: फिर बिगड़े मणिपुर के हालात, इंफाल पूर्व और पश्चिम में पूर्ण कर्फ्यू लगाया

Manipur Violence News: मणिपुर में शांत हुई जातीय हिंसा एक बार फिर भड़क गई है। दो लापता स्टूडेंट्स की हत्या की सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद राज्य के स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। जिसके चलते इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। वहीं अब मणिपुर सरकार ने इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया है।

मणिपुर सरकार ने कानून व्यवस्था की खराब स्थिति को देखते हुए इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में पूर्ण कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया है।

Manipur Violence

जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश में कहा, "जिले में कानून और व्यवस्था की स्थिति विकसित होने और किसी भी अप्रिय घटना और जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए और एहतियात के तौर पर 26 सितंबर, 2023 का कर्फ्यू छूट आदेश रद्द कर दिया गया है और 27 सितंबर, 2023 को शाम 04:00 बजे से पूर्ण कर्फ्यू लगाया गया है।"

हालांकि, स्वास्थ्य, बिजली, नगर निकाय, मीडिया और ईंधन स्टेशनों जैसी आवश्यक सेवाओं से संबंधित व्यक्तियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाया जाएगा, यह स्पष्ट किया गया।

सरकार का यह फैसला दो मैतेई छात्रों की हत्या पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच आया है, जो कथित तौर पर अपहरण किए जाने के बाद लापता हो गए थे। ये बच्चे 6 जुलाई से लापता थे।

इसके बाद यहां 26 सितंबर को 2 लापता छात्रों की हत्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब इस मामले की जांच CBI की विशेष टीम करेगी।

सीएम बिरेन सिंह ने बताई घटना

वहीं घटना पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह कहा, "पिछले एक-डेढ़ महिने से दोनों तरफ से फायरिंग बंद हैं। धीमे-धीमे शांति स्थापित हो रही है। इसी बीच मैतई लड़का और लड़की जुलाई से लापता थे और तभी से हमने उनको ढूंढने की कोशिश की, लेकिन इसकी जटिलता को देखते हुए इस मामले को CBI को सौंप दिया था।

सीएम ने आगे कहा कि कल (मंगलवार) एक वायरल वीडियो में उनके शव को देखा गया। इसी को लेकर लोगों की जांच कराने की मांग थी। यह एक निंदनीय अपराध है। गृह मंत्री ने कल शाम मुझे कॉल की और CBI के विशेष निदेशक को भेजने की बात कही थी। आज CBI टीम दोपहर में इंफाल पहुंच गई है। हम मणिपुर के लोगों को विश्वास दिलाते हैं कि हम अपराधियों को सजा देंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+