Manipur Conflict बेहद गंभीर! कांग्रेस की अपील- केंद्र फौरन हस्तक्षेप करे, सेना बोली- अफवाहों से सतर्क रहें

Manipur Conflict की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद हालात की समीक्षा कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस ने राज्यपाल से भेंट की है। सेना ने अफवाहों से बचने की अपील की है।

Manipur Conflict

Manipur Conflict के कारण चर्चा में है। केंद्र सरकार करीबी से निगरानी कर रही है। कांग्रेस पार्टी के राज्य प्रमुख कीशम इस घटना के संबंध में मेघचंद्र और सीएलपी ओकराम इबोबी सिंह के नेतृत्व में मणिपुर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की।

कांग्रेस ने मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए भारत सरकार के तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। कांग्रेस पार्टी नेता निंगोमबम बुपेंडा मेइतेई ने गवर्नर से भेंट वाली तस्वीर शेयर की।

मणिपुर हिंसा पर भारतीय सेना ने कहा, मोरेह और कांगपोकपी में स्थिति नियंत्रण में है। हालात स्थिर है। इंफाल और चुराचांदपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सभी प्रयास चल रहे हैं।

मणिपुर में अतिरिक्त सैनिकों की एहतियाती तैनाती जारी रहेगी। अतिरिक्त कॉलम भी नागालैंड से फिर से तैनात किए गए। इसके अलावा, भारतीय वायु सेना गुवाहाटी और तेजपुर से गुरुवार रात से फ्लाइंग ऑपरेशन शुरू कर सकती है। भारतीय सेना के अतिरिक्त कॉलम को IAF की उड़ानों की मदद ली जा रही है।

अफवाहों और तनावपूर्ण संदेशों से बचने की अपील करते हुए भारतीय सेना ने कहा कि शत्रुतापूर्ण तत्वों द्वारा निहित स्वार्थों के लिए असम राइफल्स पोस्ट पर हमले के वीडियो सहित मणिपुर में सुरक्षा स्थिति पर नकली वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं।

पूर्वोत्तर भारतीय राज्य की सिक्योरिटी और मामले की संवेदनशीलता देखते हुए भारतीय सेना ने सभी से केवल आधिकारिक और सत्यापित स्रोतों के माध्यम से आने वाली सामग्री पर भरोसा करने का अनुरोध किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+