Manipur Violence: उपद्रवियों को CM बीरेन सिंह की वॉर्निंग, कहा- हिंसा बंद करें या परिणाम भुगतने को तैयार रहें
Manipur Violence: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में उपद्रवियों ने सेना और पुलिस को निशाना बनाते हुए फायरिंग भी की। वहीं पुलिस थाने को आग लगाने की कोशिश की। इस बीच अब उपद्रवियों को मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को चेतावानी देते हुए कहा कि अगर (उपद्रवियों ) उन्होंने राज्य में हिंसा बंद नहीं की तो, उन्हें परिणाम भुगतने होंगे।

सीएम बीरेन सिंह का यह बयान रविवार रात पश्चिम इंफाल जिले में अज्ञात लोगों की ओर से की गई फायरिंग में एक सैनिक के घायल होने के बाद आई। मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा, इसे (हिंसा को) बंद कीजिए। वरना परिणाम भुगतने होंगे। मैं जनता हथियार उठाने वाले मैतेई समाज के लोगों से अपील करता हूं कि वे किसी पर हमला ना करें और शांति बनाए रखें, ताकि स्थिति फिर से सामान्य हो सकें।
आपको बता दें कि मणिपुर में पिछले डेढ़ महीने से जातीय हिंसा भड़की हुई है, जिसमें अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसाग्रस्त राज्य की कमान सेना ने संभाली हुई है।
मिजोरम सीएम से मांगी मदद
वहीं सीएम बीरेन सिंह ने मिरोजम के सीएम जोरामथांगा से फोन पर बात की। साथ ही मिजोरम में शरण लिए कुकी लोगों के साथ सुरक्षा, पर्याप्त स्वास्थ्य और खाद्य सेवाओं के साथ-साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व सुनिश्चित करने की अपील की है। हिंसा के बाद कुकी समुदायों के 20 हजार से अधिक लोगों ने मिजोरम में शरण ली है।












Click it and Unblock the Notifications