Manipur Assembly Election Results 2022: JDU को 22 साल बाद मिली सफलता, 6 सीटों पर जीत
मणिपुर में लंबे अंतराल के बाद विधानसभा चुनाव में जनता दल (यू) को 6 सीटें मिली हैं। यह जेडीयू के लिए एक बड़ी सफलता है। 22 साल बाद मणिपुर में जेडीयू को यहां सफलता मिली है।
नई दिल्ली, 10 मार्च। मणिपुर में लंबे अंतराल के बाद विधानसभा चुनाव में जनता दल (यू) को 6 सीटें मिली हैं। यह जेडीयू के लिए एक बड़ी सफलता है। पूर्वोत्तर में बढ़ता जनाधार सीएम नीतीश कुमार के लिए एक शुभ संकेत हैं। यहां 22 साल बाद जेडीयू अपनी सीटों का खाता खोलने में सफल हो पाई है।
पूर्वोत्तर में जद (यू) बढती सीटें बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए अहम हैं। बिहार में जहां भाजपा और जेडीयू गठबंधन की सरकार है। वहीं मणिपुर में 6 सीटों पर जीत हासिल कर वे मणिपुर में अपनी अच्छी पकड़ बना सकते हैं। हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस पार्टी का बिहार में मख्य रुप से जनाधार है। मणिपुर एक बार फिर से भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है। वहीं जेडीयू में भी उत्साह है।

जनता दल यूनाइटेड पार्टी (JDU) का मुख्य रूप से बिहार में जनाधार है। इसके बावजूद यह पार्टी पूर्वोत्तर के लिए नई नहीं है। पार्टी ने मणिपुर में 2000 के विधानसभा चुनावों में राज्य में एक सीट जीती थी। लेकिन मणिपुर में लगातार चुनावों में उस सफलता को दोहराने में विफल रही। इस बार पार्टी ने 6 सीटें जीतकर अपनी लोकप्रियता एक बार फिर साबित की है।
मणिपुर एक ऐसी विधानसभा सीट है, जहां जेडीयू 22 साल बाद दोबारा जीत दर्ज की है। यहां चुराचांदपुर जिले के तिपाईमुख निर्वाचन क्षेत्र से जद (यू) उम्मीदवार नगुसंगलुर सनते ने 6,267 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी को हराकर यह सीट हासिल की। वहीं मणिपुर में भाजपा ने 32 सीटों पर जीत दर्ज करके पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है।












Click it and Unblock the Notifications