मणिपुर में 3 महीने से लापता 2 छात्रों की हत्या, सामने आई खौफनाक तस्वीर, अभी तक नहीं मिला शव
Manipur Horror News 2 Students Killed: मणिपुर में जुलाई से लापता दो छात्रों की हत्या कर दी गई है। दोनों छात्रों के शव की तस्वीरें सामने आई हैं। सामने आई दोनों तस्वीरों में दोनों छात्रों की बॉडी जमीन पर गिरी दिख रही है। हालांकि दोनों छात्रों के शव अभी तक बरामद नहीं किए गए हैं।
दो छात्रों के शव दिखाने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मणिपुर सरकार ने कहा है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। सरकार ने कहा है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इस मामले की जांच कर रही थी, हालांकि दोनों छात्रों के शव अभी तक नहीं मिले हैं।

तस्वीरों में मैतेई समुदाय के दो छात्रों, एक 17 वर्षीय हिजाम लिनथोइंगंबी और दूसरा, 20 वर्षीय फिजाम हेमजीत को हथियारबंद ग्रुप के साथ किसी जंगल के कैंप के घास वाले परिसर में बैठे हुए दिखाया गया है।
एनडीटीवी के मुताबिक मणिपुर सरकार ने कहा कि जो भी हत्यारें हैं, उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये दोनों छात्र हिजाम लिनथोइंगंबी और फिजाम हेमजीत, जुलाई में एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमर में दिखाई दिए थे। उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका था। अब अचानक उनके शव वाली फोटो सामने आई है।
मामले से जुड़ी सामने आई दो फोटो
पहली फोटो में हिजाम लिनथोइंगंबी और फिजाम हेमजीत बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो में हिजाम ने सफेद टी-शर्ट और हेमजीत चेक शर्ट में पहने हुए है। उनके पीछे दो बंदूकधारी आदमी खड़े नजर आ रहे हैं।
दूसरी फोटो में झाड़ियों के बीच दोनों छात्रों हिजाम लिनथोइंगंबी और फिजाम हेमजीत के शव पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि सरकार अभी ये पता लगा रही है कि दोनों शव मणिपुर के किस इलाके में हैं। पुलिस और जांच एजेंसी शव ढूंढने की कोशिश में लगी है।
लोगों ने उठाए सवाल!
बता दें कि इस मामले ने पूरे देश में बड़े पैमाने पर आक्रोश फैलाया है। कई लोगों ने सवाल उठाया है कि पुलिस को मामले को सुलझाने में इतना समय क्यों लगा।
जुलाई में दोनों छात्र दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में दिखे थे, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। ये पुलिस और सरकार कैसे काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications