माणिक साहा बने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री, अगरतला राजभन में ली शपथ

अगरतला, 15 मई। भाजपा नेता बिप्लव कुमार देव के त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद प्रदेश भाजपा के अद्यक्ष माणिक साहा आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने अगरतला स्थित राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंत्रीपरिषद के कुछ सदस्यों ने भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह तकरीबन 11.30 बजे शुरू हुआ। बता दें कि डॉक्टर साहा को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने चुना है, वह राज्यसभा से पार्टी के सांसद भी हैं और त्रिपुरा भाजपा के अध्यक्ष भी हैं। गौर करने वाली बात है कि त्रिपुरा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

Recommended Video

    Tripura CM Oath: Manik Saha ने ली Tripura के नए सीएम पद की शपथ | वनइंडिया हिंदी
    manik

    डेंटल सर्जरी के प्रोफेसर डॉक्टर साहा पर पार्टी ने भरोसा जताया है और पार्टी को उम्मीद है कि अगले साल चुनाव में वह पार्टी की जीत की राह पर ले जाएंगे। यहां त्रिणमूल कांग्रेस से भाजपा को सीधी टक्कर मिल सकती है। डॉक्टर साहा 69 वर्ष के हैं और उन्हें विधायक मंडल का अध्यक्ष देब के इस्तीफे के बाद ही चुन लिया गया था। वह त्रिपुरा के 11वें मुख्यमंत्री पद की आज शपथ लेंगे। प्रदेश में अचानक से आए इस राजनीतिक उठापटक से हर कोई हैरान है। डॉक्टर साहा ने 2016 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था, इससे पहले वह कांग्रेस के साथ थे। 2020 में उन्हें भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और इसी साल मार्च माह में उन्हें राज्यसभा भी भेजा गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+