पीएम मोदी पर टिप्पणी करने पर मणिशंकर अय्यर को कांग्रेस ने प्राथमिक सदस्यता से किया निलंबित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नीच आदमी' बताने पर कांग्रेस ने अपने नेता मणिशंकर अय्यर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। पार्टी ने अय्यर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। इससे पहले मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी को बोले गए 'नीच' शब्द के लिए माफी मांगते हुए कहा कि मैंने जिस नीच शब्द का प्रयोग किया था उसका 'नीच आदमी' मतलब निकाल गया। मणिशंकर अय्यर ने सफाई देते हुए कहा कि हिंदी मेरी भाषा नहीं है। मैं अंग्रेजी में 'लो' शब्द का हिंदी में अनुवाद किया और नीच आदमी कह गया। अगर इस शब्द का कोई गलत मतलब निकलता है तो मैं माफी मांगता हूं।

Mani Shankar Aiyar को कांग्रेस ने किया निलंबित

बता दें कि मणिशंकर अय्यर के बयान पर खुद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने टिप्पणी करते हुए माफी मांगने को कहा था राहुल ने ट्वीट कर कहा- 'भाजपा और PM ने कांग्रेस पर हमला करते हुए अक्सर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। कांग्रेस की संस्कृति और विरासत अलग है। श्री मणिशंकर अय्यर ने भारत के प्रधानमंत्री के लिए जिस लहजे और भाषा का प्रयोग किया है वह गलत है। कांग्रेस और मैं चाहते हैं कि वो अपने बयान के लिए माफी मांगे।'

पीएम को निशाना बनाते हुए अय्यर ने कहा था कि 'अंबेडकर जी की सबसे बड़ी ख्वाहिश थी, उसको साकार करने का एक व्यक्ति का सबसे बड़ा योगदान था, उनका नाम था जवाहर लाल नेहरू। अब उस परिवार के बारे में ऐसी गंदी बातें कहें वो भी तब जब अंबेडकर जी के नाम पर एक इमारत का उद्घाटन हो तो मुझको लगता है कि यह आदमी बहुत नीच किस्म का आदमी है। इसमें कोई सभ्यता नहीं है और ऐसे पर इस किस्म की गंदी राजनीति करने की क्या आवश्यकता है। 'मणिशंकर ने उस बयान पर अपनी टिप्पणी कि जिसमें पीएम मोदी ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का जिक्र किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+