Mani Shankar Aiyar ने फिर अपनी पार्टी के लिए खड़ी की मुसीबत, प्रवक्ता पवन खेड़ा को कहा- 'कांग्रेस का टट्टू'

Mani Shankar Aiyar Statement: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर कई बार पार्टी के लिए असहज स्थिति खड़ी कर चुके हैं। कभी पीएम मोदी पर विवादित बयान देने वाले सीनियर लीडर ने अब अपनी ही पार्टी के प्रवक्ता पर निशाना साधा है। अय्यर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा पर तीखी टिप्पणी करते हुए उनकी कार्यशैली और योग्यता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह कांग्रेस के एक टट्टू भर हैं जिनकी योग्यता प्रवक्ता बनने की नहीं है।

अय्यर ने एक मीडिया चैनल से कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को उनसे बेहतर प्रवक्ता नहीं मिल सकता, तो पार्टी को अपने आत्ममंथन की जरूरत है। बयान सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

Mani Shankar Aiyar Statement

Mani Shankar Aiyar Statement: कांग्रेस के लिए फिर मुसीबत बने अय्यर

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेरे खिलाफ यह आदमी पिछले कुछ सालों से लगातार दुष्प्रचार कर रहा है। उन्होंने कहा, 'पवन खेड़ा कांग्रेस की कठपुतली, टट्टू है... पपेट है। उसकी कोई औकात ही नहीं है। अगर कांग्रेस को पवन खेड़ा से बेहतर प्रवक्ता नहीं मिल सकता, तो वह जहां है वहीं रहने की हकदार है।' अब पार्टी के सीनियर लीडर का यह बयान मुसीबत बन सकता है। बीजेपी के कई नेताओं ने इस बयान को शेयर किया है।

अय्यर का यह बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस विपक्षी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की कोशिश कर रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की सार्वजनिक टिप्पणियां पार्टी की एकजुटता पर सवाल खड़े कर सकती हैं। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इस बयान पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Pawan Khera मजबूती से रखते हैं पार्टी का पक्ष

पवन खेड़ा पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक हैं और मीडिया डिबेट्स में कांग्रेस का पक्ष मजबूती से रखते रहे हैं। वे अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) में मीडिया और पब्लिसिटी से जुड़ी जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं। ऐसे में वरिष्ठ नेता द्वारा की गई तीखी टिप्पणी को लेकर समर्थकों और विरोधियों के बीच बहस छिड़ गई है।

अय्यर के बयान पर सियासी असर क्या होगा?

पार्टी के अंदरूनी मतभेद अगर सार्वजनिक रूप से सामने आते हैं तो इसका असर संगठनात्मक छवि पर पड़ सकता है। फिलहाल यह देखना अहम होगा कि कांग्रेस नेतृत्व इस विवाद पर क्या रुख अपनाता है। इस बयान पर कोई स्पष्टीकरण या अनुशासनात्मक कदम सामने आता है। पीएम मोदी पर दिए विवादित बयान की वजह से अय्यर को निलंबन झेलना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+